फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   छींटाकशी में दो गुटों में सघर्ष, 11 घायल

छींटाकशी में दो गुटों में सघर्ष, 11 घायल

Sun, 22 Oct 2017 12:18 AM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
छींटाकशी में दो गुटों में सघर्ष, 11 घायल
औराई (भदोही)।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के लीलाधरपुर गांव में शुक्रवार सुबह छींटाकशी को लेकर दो समुदाय के बीच मारपीट हो गई। दोनों तरफ से जमकर ईंट-पत्थर चले। इसमें दोनो तरफ से 11 लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी में उपचार कराया। दोनो पक्ष के 16 लोगों के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। घटना को लेकर गांव में दूसरे दिन भी पुलिस और पीएसी तैनात रही।

लीलाधरपुर गांव निवासी राकेश तिवारी का लड़का अनुज तिवारी दीपावली को अपनी बहन को लेकर डीह बाबा की पूजा करने के लिए जा रहा था। उसी दौरान एक समुदाय के कुछ युवकों ने छींटाकशी कर दिया। इसकी खबर लगते ही दूसरे पक्ष के लोग कई लोग पहुंच गए। दोनों तरफ से गाली-गलौज के बाद विवाद शांत हुआ। शुक्रवार को अनुज तिवारी की बहन अपनी मां के साथ डीह बाबा जा रही थी कि कुछ युवकों ने छींटाकशी के बाद पत्थर चला दिया। इसको लेकर दूसरे पक्ष के लोग उखड़ गए। दोनों तरफ से जमकर ईंट-पत्थर चले। इसमें एक पक्ष से शबनम (20), सलमा (46), जीनत (15), नसरून (40), अफसर(48), समीर (21), मुसकीन (35) और दूसरे पक्ष से अनुज तिवारी (28), ऋतिक (17), उर्मिला (46), कमलेश यादव (29) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा- बुझाकर शांत कराया। गांव में तनाव को देखते हुए पीएसी और पुलिस बल को तैनात किया गया है। अनुज की तहरीर पर पुलिस ने एक पक्ष के खिलाफ 11 जबकि मेहरूनिशा की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। क्षेत्राधिकारी औराई बीके सिंह ने कहा कि दोनो पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सात लोगों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस की निगरानी में गांव का माहौल शांत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed