{"_id":"5c290cdfbdec22571249297b","slug":"41546194143-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी निरीक्षक लाईनहाजिर, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रभारी निरीक्षक लाईनहाजिर, एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला को अर्द्धनग्न कर पिटाई के मामले में लापरवाही बरतने पर एसपी ने प्रभारी निरीक्षक अनिल यादव को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं आरोपियों पर छेड़खानी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी और क्षेत्राधिकारी ने मौके पर जाकर पीड़िता से बात करने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
शनिवार रात करीब आठ बजे मामूली विवाद में क्षेत्र के ऐ गांव में एक महिला की मनबढ़ो ने पिटाई कर दी। यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कार्रवाई को लेकर आनाकानी करती रही। मामला संज्ञान में आने के बाद गोपीगंज पुलिस भी मारपीट का मुकदमा दर्ज कर मामले की इतिश्री करने में जुट गई, हालांकि आला अधिकारियों के संज्ञान में मामला आया तो पुलिस हरकत में आई। रविवार को समाचार पत्रों में खबरें प्रकाशित होने के बाद एसपी राजेश एस ने प्रभारी निरीक्षक अनिल यादव को लाइन हाजिर कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार और क्षेत्राधिकारी यादवेंद्र मौके पर पहुंचकर पीड़ित महिला का बयान दर्ज किया। आर्थिक रूप से कमजोर महिला को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। रविवार को पुलिस ने आरोपियों पर छेड़खानी समेत दूसरी धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए मुख्य आरोपी लालचंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया। घटना के दूसरे दिन सीओ के सामने ही भारी संख्या में जुटी महिलाओं ने कुकृत्य करने वालों को कोसती नजर आई । महिलाओं ने कहा कि मनबढ़ पूर्व में भी दूसरो के साथ घटनाएं कर चुकी है। एएसपी डॉ. संजय कुमार ने कहा कि महिला को न्याय मिलेगा। मामले में किसी को नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन
शुरुआत में नहीं चेतती पुलिस
लालानगर। गोपीगंज कोतवाली को आदर्श कोतवाली का भले ही दर्जा मिला है लेकिन वह आदर्श वसूलों से इत्तेफाक नहीं रखती। यहां होने वाली घटनाओं में पुलिस पहले नहीं चेतती। जब मामला बढ़ता है तो कार्रवाईयां की जाती है। चाहे वह आटो चालक रामजी मिश्र का मामला हो या कोई और।
विज्ञापन