फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   लावारिस बैग कौतूहल का सबब बन गया।

लावारिस बैग कौतूहल का सबब बन गया।

Sun, 21 Oct 2018 12:20 AM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
लावारिस बैग कौतूहल का सबब बन गया।
लालानगर। गोपीगंज में मिर्जापुर रोड पर बड़े शिव मंदिर मोड़ पर शुक्रवार को एक बैग लावारिस हाल में मिला तो लोग हड़बड़ा गए। जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने बैग को कब्जे में लेकर खोला तो उसमें खाने पीने के सामान और एक डिब्बा मिला। पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया। दशहरा मेले के दौरान शुक्रवार को बाबा बड़े शिव मंदिर के पास गांपीगंज रोड पर एक काले रंग का लावारिस बैग पड़ा हुआ था। काफी देर इंतजार के बाद उस बैग को किसी ने नहीं लिया।, इससे मेले में अनहोनी की आशंका पर लोगों में खलबली मच गई। तत्काल इसकी सूचना कोलवाली पुलिस को दी गई। लावारिस बैग की सूचना पर आनन फानन में मौके पर पहुंचे गोपीगंज एसओ शेषधर पांडेय ने आस-पास के लोगों को वहां से हटाकर पूरी सतर्कता से बैग की संघनन जांच की। बैग खोलने पर उसमें खाने पीने के सामान के साथ अंदर एक स्टील का छोटा डिब्बा रखा हुआ था। तलाशी के बाद उसमें काई भी विस्फोटक पदार्थ नहीं निकला। तब जाकर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांश ली। इस दौरान वहां लोगों की भारी भीड़ जुट गई। वहीं बैग के अंदर रखे कागजात में कलापुर स्थित श्रीमती चिरौजी देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नामक एक पैड पर नितेश कुमार यादव लिखा हुआ था। पुलिस उक्त युवक से संपर्क की कोशिश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed