फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Board Exam: Roll number must be written on every page of the answer booklet

बोर्ड परीक्षा : उत्तरपुस्तिका के हर पन्ने पर लिखना होगा रोल नंबर

Tue, 10 Feb 2026 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Board Exam: Roll number must be written on every page of the answer booklet
ज्ञानपुर। जिले में 18 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए परीक्षार्थियों को उत्तर पुस्तिका के प्रत्येक पेज पर अपना अनुक्रमांक (रोल नंबर) लिखना अनिवार्य कर दिया है। परिषद का पत्र आने के बाद शिक्षा विभाग ने सभी केंद्राध्यक्षों को निर्देश जारी कर दिया है। वहीं, कक्ष निरीक्षक अभ्यर्थियों को रोल नंबर लिखने की जानकारी देंगे ताकि किसी भी तरह की त्रुटि न हो।
विज्ञापन

जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए 94 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 54 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को पारदर्शी एवं सुचितापूर्ण कराने के लिए प्रशासन से लेकर शिक्षा विभाग तैयारी में जुटा है।
विज्ञापन

नकल माफियाओं पर सख्ती के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस बार उत्तर पुस्तिका के हर पेज पर अनुक्रमांक लिखने का निर्देश दिया है। इसको प्रभावी बनाने में विभाग जुट गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि परीक्षार्थी को उत्तर पुस्तिका के प्रत्येक पृष्ठ पर अपना अनुक्रमांक अंकित करने के निर्देश दिए गए हैं। बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए प्रशासन और शिक्षा विभाग संयुक्त रूप से तैयारियों में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्ष निरीक्षकों और परीक्षा में जिम्मेदारी निभाने वाले कर्मचारियों की बोर्ड द्वारा ऑनलाइन डयूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed