{"_id":"69712baca501b92dce0fd2cd","slug":"board-exam-candidates-will-be-allowed-entry-upon-showing-the-original-aadhaar-card-geotagging-will-be-done-for-every-center-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-137947-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा : आधार कार्ड की मूलप्रति दिखाने पर परीक्षार्थियों को मिलेगा प्रवेश, हर केंद्र की होगी जियो टैगिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा : आधार कार्ड की मूलप्रति दिखाने पर परीक्षार्थियों को मिलेगा प्रवेश, हर केंद्र की होगी जियो टैगिंग
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में पारदर्शी एवं सुचितापूर्ण परीक्षा कराने की कवायद तेज हो गई है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए इस बार सख्त इंतजाम किए गए हैं। बोर्ड के नए निर्देशों के तहत अब परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड की मूल प्रति दिखाना अनिवार्य होगा। बिना आधार कार्ड के प्रवेश मिलने में दिक्कत होगी।
18 फरवरी से शुरू होेने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में इस साल 94 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 54,312 परीक्षार्थी शामिल होंगे। फर्जी परीक्षार्थियों पर रोक लगाने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से नई-नई व्यवस्थाएं प्रभावी की जा रही हैं। अबकी बार छात्र-छात्राओं को प्रवेश पत्र के साथ ही आधार कार्ड की कॉपी भी रखनी होगी। इससे केंद्र में प्रवेश देते समय दोनों को चेक किया जाएगा। यही नहीं सभी परीक्षा केंद्रों पर हाई-रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, जिनकी निगरानी कंट्रोल रूम से की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि केंद्रों की जियो टैगिंग भी की गई है। इससे हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। संवेदनशील और अति-संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल और सचल दलों की तैनाती होगी। परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर टू-लेयर चेकिंग की जाएगी। मोबाइल फोन, कैलकुलेटर या किसी भी प्रकार की पाठ्य सामग्री ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। केंद्र के अंदर केवल पर्यवेक्षक, सचल दल सदस्य या राजपत्रित अधिकारी ही प्रवेश कर सकेंगे।
हर केंद्र पर आंतरिक सचल दस्ता
बोर्ड परीक्षा के लिए सभी 94 केंद्रों पर तीन सदस्यीय आंतरिक सचल दल बनाया जाएगा, इसमें एक महिला शिक्षक का होना अनिवार्य होगा। जिस विषय की परीक्षा होगी, उस विषय का शिक्षक उस दिन दल में शामिल नहीं रहेगा। यह दस्ता हर कक्ष में जाकर व्यवस्था को देखेगा।
विज्ञापन
मजिस्ट्रेट नामित करने में जुटा प्रशासन
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किए जाएंगे। 12 सेक्टरों में बंटने वाले जिले में एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात होंगे जबकि 94 केंद्रो पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगेंगे। जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी स्टेटिक मजिस्ट्रेट के लिए लगाई जाएगी।