{"_id":"5d5ee0a18ebc3e6c6a209405","slug":"bhadohi-news-bhadohi-news-vns479460871","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई की पत्नी की हत्या कर खुद फांसी पर झूला जेठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई की पत्नी की हत्या कर खुद फांसी पर झूला जेठ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। जगापुर गांव में बुधवार की रात अपराध की सनसनीखेज वारदात हुई। एक विवाहिता की उसके जेठ के घर में गला रेत कर हत्या कर दी गई, जबकि जेठ का शव घर से थोड़ी दूर पेड़ पर फांसी पर लटका हुआ मिला। चर्चा थी कि जेठ ने अपने छोटे भाई की पत्नी (भयहू) की गला रेत कर हत्या करने के बाद खुद फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। हालांकि यह छानबीन के बाद स्पष्ट हो पाएगा। वारदात को प्रेम प्रसंग और पैसे के लेन-देन से जोड़ कर देखा जा रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के जगापुर गांव में सुभाष गौतम और नन्हें गौतम दो सगे भाई थे। सुभाष की पत्नी की मौत छह माह पहले हो चुकी थी। छोटा भाई नन्हें दिल्ली रहता है, जबकि उसकी पत्नी राजकुमारी घर पर रहती थी। बृहस्पतिवार की सुबह शौच के लिए आते जाते लोगों की निगाह सिवान के एक पेड़ पर पड़ी तो अवाक रह गए। पेड़ की डाली से सुभाष (45) पुत्र जंगाली का शव फांसी के फंदे से झूल रहा था। कुछ लोग मृतक के घर सूचना देने पहुंचे तो देखा कि उसके घर के अंदर उसके छोटे भाई की पत्नी राजकुमारी (40) का चारपाई पर शव पड़ा था। उसकी गला रेत कर हत्या की गई थी। यह नजारा देख कर लोग सन्न रह गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एएसपी, सीओ और ज्ञानपुर कोतवाली के पुलिसकर्मियों ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर सबूत जुटाए। सुबह 11 बजे के आसपास मिर्जापुर डीआईजी पीयूष श्रीवास्तव भी घटनास्थल पर पहुंचे। जिस स्थान पर राजकुमारी की हत्या हुई थी, वहां गलीचे की बुनाई में उपयोग किया जाने वाला छुरा, सिगरेट आदि रखा था। पुलिस ने छुरे को जब्त कर लिया। उक्त दोनों मौतों को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रहीं थीं। खबर मिलने के बाद मृतका राजकुमारी का पति दिल्ली से घर के लिए रवाना हो गया। सीओ ज्ञानपुर कालू सिंह ने कहा कि इस प्रकरण में मृतका के पुत्र चंचल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। प्रथम दृष्ट्या जांच में भयहू की हत्या कर जेठ के फांसी लगाने की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।