फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bal Sansad and Meena Manch will be formed in schools

Bhadohi News: स्कूलों में गठित होगी बाल संसद और मीना मंच

Thu, 04 Apr 2024 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Bal Sansad and Meena Manch will be formed in schools
ज्ञानपुर। परिषदीय विद्यालयों में बाल संसद और मीना मंच का गठन किया जाएगा। इसमें छात्र-छात्राओं को विद्यालय में होने वाली गतिविधियों के बारे में बताया जाएगा। उनमें जिम्मेदारियों का भाव जगाया जाएगा। राज्य परियोजना निदेशक का पत्र आते ही बेसिक शिक्षा विभाग ने खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर इसको अप्रैल में ही प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में 892 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित है। इनमें प्रार्थना, योग, व्यायाम, स्वच्छता, कक्षा की क्रियाएं, अनुशासन, मध्याह्न भोजन वितरण व्यवस्था, मीना की कहानियां एवं पुस्तकालय की किताबों का वितरण आदि क्रियाकलाप शामिल है। बाल संसद का गठन सभी विद्यालयों में किया जाना है जबकि मीना मंच सिर्फ पूर्व माध्यमिक विद्यालय में गठित होगी। बाल संसद में प्रधानमंत्री, उप प्रधानमंत्री के अलावा सात मंत्री मंडल होंगे। इसका नेतृत्व मंत्री और उप मंत्री करेंगे। प्रत्येक सदन में मंत्री और उप मंत्री के अतिरिक्त चार सहयोगी सदस्य होंगे। जिनमें दो बालक व दो बालिकाएं होंगी। बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि बाल संसद विद्यालय के बच्चों का एक मंच है। इसका उद्देश्य बच्चों में नेतृत्व और निर्णय लेने और जिम्मेदारियों का भाव उत्पन्न करना है। साथ ही विद्यालय गतिविधियों व प्रबंधन में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए विद्यालय को सुरक्षित व साफ सुथरा रखना है। उन्होंने बताया कि परियोजना निदेशक का पत्र आया है। जिसको अमल में लाया गया है। अप्रैल में ही इसको प्रभावी बनाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट

बाल संसद का गठन और कार्य

- विद्यालय के बच्चों को सात सदनों में विभाजित करना।

- प्रत्येक सदन में एक प्रमुख और एक सह प्रमुख होगा।

- प्रमुख और सह प्रमुख का चयन बच्चे करेंगे।

- प्रत्येक सदन में हर कक्षा के छात्र प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed