फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ashadh heat in the month of Bhado, people worried

Bhadohi News: भादो के महीने में आषाढ़ वाली गर्मी, लोग परेशान

Sun, 03 Sep 2023 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Ashadh heat in the month of Bhado, people worried
ज्ञानपुर। इस साल मानसून की बेरूखी ने न सिर्फ किसानों को बल्कि आम लोगों के लिए भी मुसीबत खड़ी कर दी है। बीते दो से तीन दिनों में मौसम का मिजाज इस कदर बदला हुआ है कि भादो के महीने में आषाढ़ वाली गर्मी का अहसास हो रहा है। शनिवार को दिनभर तीखी धूपरहीं। वहीं उमस के कारण लोग परेशान दिखे। इसका असर लोगों की स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

इस साल मानसून की बेरूखी देखने को मिल रही है। अगस्त के शुरूआती दिनों में अच्छी बारिश होने के बाद पूरे माह मौसम सामान्य ही बना रहा। दूसरी तरफ सितंबर के महीने में भी तीखी धूप लोगों को परेशान कर रही है। सावन-भादो के महीने में आमतौर पर लोग रिझझिम बारिश का आनंद लेते हैं, लेकिन इस बार मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। स्थिति यह है कि सितंबर माह में तीखी धूप से बचने के लिए लोगों को घरों में दुबकना पड़ रहा है। शनिवार को दिन भर तीखी धूप और उमस का माहौल बना रहा। जिसके कारण दिनभर लोग परेशान दिखे। इस बीच बिजली की आंख मिचौली ने भी लोगों को खुब परेशान किया। जिसका असर लोगों की सेहत पर देखने को मिल रहा है। कृषि केंद्र बेजवां मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि बारिश न होने के कारण सितंबर माह में भी धूप का तेवर तल्ख है। चार सितंबर तक तापमान में निरंतर बढ़ोत्तरी देखी जाएगी। पांच सितंबर से मौसम में बदलाव होने की उम्मीद है। शनिवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम सापेक्ष आद्रता 100 फीसदी होने के कारण उमस भरी गर्मी ने लोगों को खुब परेशान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed