{"_id":"6aa9a650370bb051f60dd7d3","slug":"accused-of-taking-alimony-from-the-first-husband-after-marrying-the-second-time-bhadohi-news-c-20-vns1017-1545103-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही: दूसरी शादी कर पहले पति से ले रही गुजारा भत्ता, कोर्ट के आदेश पर महिला समेत दो के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही: दूसरी शादी कर पहले पति से ले रही गुजारा भत्ता, कोर्ट के आदेश पर महिला समेत दो के खिलाफ एफआईआर
Wed, 16 Sep 2026 12:11 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:11 PM IST
सार
भदोही जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला दूसरी शादी करने के बाद भी पहले पति से गुजारा भत्ता ले रही है। इस मामले को लेकर पुलिस ने आरोपी महिला समेत दो पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI Generated
विस्तार
भदोही जिले की कोईरौना पुलिस ने शिवानी और उसके दूसरे पति प्रदीप के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि दूसरी शादी और गर्भवती होने की जानकारी छिपाकर शिवानी पहले पति से गुजारा भत्ता ले रही है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
कोईरौना थाना क्षेत्र के चंदापुर निवासी अनिल कुमार यादव (28) ने बताया कि कुछ साल पहले उसकी शादी शिवानी यादव (27) से हुई थी। शादी के बाद शिवानी का व्यवहार ठीक नहीं था। अनिल ने कोर्ट में तलाक का मुकदमा दायर किया है, जो अभी विचाराधीन है।
विज्ञापन
आरोप है कि शिवानी ने पूर्व में एक सप्लाई इंस्पेक्टर को ब्लैकमेल किया था, जिसके बाद इंस्पेक्टर ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में शिवानी के खिलाफ भदोही-ज्ञानपुर न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है।
विज्ञापन
आरोप है कि शिवानी ने गुजारा भत्ता के लिए दहेज उत्पीड़न के आरोप में अनिल पर झूठे मुकदमे दर्ज कराए। उसने न्यायालय में झूठे बयान और शपथपत्र भी दिया। इसके बाद हाल ही में पत्रकार कॉलोनी प्रयागराज निवासी प्रदीप (25) से दूसरी शादी कर ली है। अभी प्रयागराज में शिवानी ब्यूटी पार्लर चला रही है।
वह गर्भवती भी है, लेकिन इन तथ्यों को छिपाकर अनिल से गुजारा भत्ता ले रही है। थानाध्यक्ष मनीष द्विवेदी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।