{"_id":"6aac43ca95c030256e0bcd7c","slug":"a-young-man-sleeping-on-the-floor-was-bitten-by-a-snake-28-doses-of-anti-snake-venom-saved-his-life-bhadohi-news-c-20-1-vns1027-1547932-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: फर्श पर सो रहे युवक को सांप ने डसा, एंटी स्नेक वेनम के 28 डोज देने पर बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: फर्श पर सो रहे युवक को सांप ने डसा, एंटी स्नेक वेनम के 28 डोज देने पर बची जान
विज्ञापन
नगर के मर्यादपट्टी में बृहस्पतिवार भोर में फर्श पर सो रहे 17 वर्षीय आकाश कुशवाहा को सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उसे एंटी-स्नेक वेनम के 28 डोज दिए। फिलहाल उसकी हालत में सुधार है। डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। आकाश मध्य प्रदेश के रतिया का रहने वाला है। वह अपने भाई अभिषेक के साथ भदोही में गोलगप्पे की दुकान चलाता है। दोनों मर्यादपट्टी में पप्पू महाजन के किराये के मकान में रहते हैं। बुधवार रात दोनों भाई फर्श पर सो रहे थे। भोर में सांप ने आकाश की उंगली में डस लिया। उसने तुरंत इसकी जानकारी छोटे भाई को दी। छोटे भाई अभिषेक ने बताया कि आकाश को सुबह करीब पांच बजे अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉ. आकाश गुप्ता की देखरेख में उसका उपचार शुरू हुआ। अस्पताल पहुंचने के समय आकाश की हालत गंभीर थी। उसकी आंखें बंद थीं और मुंह से झाग निकल रहा था। वीडियो को देखने पर सांप करैत जैसा प्रतीत हो रहा है। उपचार के बाद आकाश की हालत में धीरे-धीरे सुधार हुआ है। उसे फिलहाल 24 घंटे चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। डॉ. आकाश गुप्ता ने कहा कि सांप के डसने पर झाड़-फूंक में समय न गंवाएं और पीड़ित को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाएं। उन्होंने बताया कि महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल में एंटी-स्नेक वेनम उपलब्ध है।
जहर के हिसाब से एंटी स्नेक वेनम का डोज बढ़ाते हैं डॉक्टर
डिप्टी सीएमओ डॉ. आरबी पाठक ने बताया कि सांप के जहर के हिसाब से एंटी वेनम का डोज तय होता है। अगर सांप जहरीला है तो शुरुआत में 10 डोज देना पड़ता है। आराम न मिलने की स्थिति में डोज बढ़ाया जाता है। अगर सांप गुस्से में काटता है वह जहर अधिक छोड़ता है। करैत, वाइपर और कोबरा जैसे सांप खतरनाक होते हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
दो माह में 15 लोगों को सांप ने डसा, पांच की मौत, 10 बचे
बारिश के सीजन में सांप के डसने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। बीते दो महीने में 15 लोगों को सांप ने डसा। इसमें पांच की मौत हो गई जबकि 10 लोग बच गए। चौरी के धनवतिया गांव निवासी प्रतिमा देवी (32) को सांप ने डस लिया। परिजन अस्पताल जाने के बजाय पांच जगहों पर झाड़-फूंक के लिए ले गए। इस बीच प्रतिमा की मौत हो गई। इसी तरह सुरियावां के पट्टीबेजांव में एक बच्चे और महुआपुर में एक महिला की जान चली गई। समय से अस्पताल पहुंचने पर सुधवैं गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी खुशी यादव की जान चिकित्सकों ने बचा ली थी। इसी तरह चकप्रेमवीर निवासी मंजू देवी को एक साल में 12वीं बार सांप ने डसा, लेकिन हर बार समय से अस्पताल पहुंचने से उनकी जान बच गई।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
सभी सरकारी अस्पतालों में एंटी स्नेक वेनम का वायल मौजूद
सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने बताया कि सभी सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में एंटी स्नेक वेनम मौजूद है। उन्होंने बताया कि सभी 17 पीएचसी पर 20 वायल, सीएचसी पर 50 और जिला अस्पताल में 100 वायल मौजूद रहता है। एक वायल में पांच डोज इंजेक्शन लगता है।
-- -- -- -- --