{"_id":"5a40008f4f1c1bee6a8b5bce","slug":"71514143887-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 गरीब बेटियों की शादी का खर्च वहन करेंगे पालिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 गरीब बेटियों की शादी का खर्च वहन करेंगे पालिका
Updated Mon, 25 Dec 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। नगर पालिका परिषद के नव निर्वाचित चेयरमैन अशोक जायसवाल ने कहा की नगर में 30 गरीब बेटियों की शादी पालिका कराएगी। एक शादी पर 56 हजार खर्च होगा। वह रविवार को नगर के वार्ड संख्या तीन मथुरापुर बाईपास रोड पर अपने स्वागत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की ओर से नगर पालिका क्षेत्र में 30 गरीब लड़की का सरकारी फंड से शादी कराने का निर्देश हुआ है। एक शादी पर 56 हजार खर्च होगा। शासन से 1करोड 68 लाख रुपया धन अवमुक्त हो गया है। उन्होंने कहा की नगर में 25 वार्ड है। सभी वार्डों के सभासदों को एक एक शादी कराने की जिम्मेदारी दी है। पांच शादी मैं स्वयं अपनी जिम्मेदारी पर करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा की केंद्र व प्रदेश विकास कार्यों को लेकर गंभीर है। नगर का चहुमुखी विकास का खाका तैयार किया जा रहा है। सबसे पहले जलनिकासी की व्यवस्था सुदृढ़ किया जाएगा। मथुरापुर में सीवर लाईन का अधूरा निर्माण योजनाबद्ध तरीके से होगा। कुछ लोगों ने पुराने नाले पर अवैध कब्जा किया है, इसे हटाया जाएगा। उन्होंने कहा की केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान देखना चाहती है। इस मौके पर पूर्णमासी पंकज, विनीत बरनवाल, रामचंद्र यादव, राजकुमार यादव, रविंद्र तिवारी, राजकुमार गुप्ता, सुद्दू गुप्ता, प्यारे लाल मोदनवान, आशीष जायसवाल, अशोक पाल, ओम सिंह, महेंद्र सरोज, जवाहर लाल यादव, करुणा शंकर दूबे,कामता जायसवाल, मुकेश दूबे, सभासद रंजीता देवी, नेहरु यादव, गणेश उमर, रमाशंकर यादव, संजीव सरोज, लक्ष्मी मौर्य, संचालन भगौती जायसवाल आदि मौजूद रहे।