फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   अवैध प्लॉटिंग के बहाने करोड़ो का कारोबार

अवैध प्लॉटिंग के बहाने करोड़ो का कारोबार

Fri, 16 Nov 2018 01:15 AM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
अवैध प्लॉटिंग के बहाने करोड़ो का कारोबार
ज्ञानपुर। जिले में प्लॉटिंग का कारोबार तेजी से चल रहा है। शुरुआती सुस्ती के बाद प्रशासन ने ऐसे कालोनाइजरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एसडीएम ज्ञानपुर ने 10 से अधिक कालोनाइजरों को नोटिस भेजकर मय अभिलेख जल्द प्रस्तुत होने का निर्देश दिया है। साथ ही चेतावनी दी कि उपस्थित न होने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले के ज्ञानपुर, गोपीगंज, औराई, घोसिया, भदोही और सुरियावां क्षेत्र में कॉलोनाइजर शासन की तय गाइडलाइन को दरकिनार कर अवैध तरीके से प्लॉटिंग कर रहे हैं। अप्रैल-मई में इनके खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की, लेकिन कुछ दिन बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया। कालोनाइजरों ने प्लाटिंग के लिए न तो प्रशासन से अनुमति ली गई और न ही विनियमित क्षेत्र के मानकों का ध्यान रखा गया। ज्ञानपुर उप जिलाधिकारी अमृता सिंह ने बताया कि विनियमित क्षेत्र में कई स्थानों पर अवैध प्लाटिंग और अवैध कालोनियों का निर्माण बिना किसी अनुमति के किया जा रहा है। प्लाटिंग में 12 फीट से 15 चौड़े रास्ते का प्रस्ताव कर प्लाट बेचा जा रहा था और कुछ स्थानों पर केवल पिच रोड बनाई जा रही है, जो पूरी तरह से गलत एवं अवैध है। किसी भी स्थान पर प्लाटिंग कालोनियों के निर्माण में मूलभूत सुविधाएं मानक के अनुरूप सड़क, नाली, बिजली, पानी और पार्किंग की व्यवस्था की जानी चाहिए, जो नहीं थी। इसे आरबीओ एक्ट के उत्तर प्रदेश अर्बन प्लानिंग एवं विकास अधिनियम का उल्लंघन मानते हुए प्लॉटिंग करने वालों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कालोनाइजरों को पंजीकृत कराने का निर्देश दिया था, लेकिन अब तक मात्र एक आवेदन आया है।
विज्ञापन

बताया कि ज्ञानपुर में सूर्या कालोनी, श्रीराम कालोनी नथईपुर रोड, शाहिद रिजवी नई तहसील के पीछे, साईं कालोनी भुडक़ी, सिंहपुर इब्राहिमपुर नहर पुलिया के पास अमरेश चंद आदि, गोपीगंज क्षेत्र में गोपीकृष्ण महेश्वरी जीटी रोड, भाग्यवंती फिलिंग स्टेशन, झिलियापुल के पास, घुरीपुर में अमरेश मिश्र, शिवपुरी कालोनी में मनोज शर्मा,बड़े शिव के पीछे साकिन अली, आजाद अली, यैया खान पूरे गुलाब आदि कालोइनजरों को नोटिस जारी किया गया है। बताया कि केवल राकेश कुमार गुप्त ने पंजीयन के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
सरकारी जमीनों पर गिद्ध दृष्टि
ज्ञानपुर। जिले में अवैध रूप से चल रहे प्लाटिंग में सरकारी जमीनों को कब्जाया जा रहा है। कालोनाइजर ऐसे स्थानों पर किसानों से जमीन खरीद रहे हैं, जहां आसपास बड़ी मात्रा में जीएस की जमीन है। वह प्लॉटिंग कराने के दौरान उसको भी अपने कब्जे में ले रहे हैं। सरकारी जमीन को भी तय रेट पर बेचकर करोड़ों का अवैध कारोबार किया जा रहा है। एसडीएम अमृता सिंह ने कहा कि यह मामला संज्ञान में है। निरीक्षण कर सभी को चिह्नित किया जा रहा है। सभी पर जल्द ही विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान मिल्की गांव में रामा नर्सिंग होम, विपुल दूबे, शीतला प्रसाद यादव, कमलेश यादव, राकेश यादव, सुरेश यादव, राजेश सोनकर ने बिना नक्शा पास कराए निर्माण कराया। सभी को नक्शा पास कराने का निर्देशित किया गया है।

इनसेट
दो पेशी के बाद होगी वसूली
ज्ञानपुर। उपजिलाधिकारी ने बताया कि जिले में अवैध प्लाटिंग में लगे कालोनाइजर नोटिस जारी होने के बाद अगर दो बार नहीं आए तो उनसे मालगुजारी के तौर पर कर की वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed