{"_id":"5cbb6a8dbdec221468053bd3","slug":"51555786381-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज धूप से किसी को मिली राहत तो किसी की बढ़ी मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज धूप से किसी को मिली राहत तो किसी की बढ़ी मुसीबत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बारिश से मिली दो दिन की राहत के बाद फिर से तेज गर्मी और धूप ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया। शनिवार की सुबह से ही गर्मी से मुश्किलें बढ़नी शुरू हो गईं। बारिश और हवाओं के कारण 32 डिग्री पर पहुंच चुका पारा शनिवार को दिन में 40 डिग्री के करीब पहुंच गया। इससे सड़कों पर चलने वाले राहगीर पसीने से लथपथ हो गए। हालांकि मौसम का यह रुख किसानों को सुकून देने वाला रहा। वे फसल सहेजने में जुट गए।
पिछले दिनों तेज हवा के साथ हुई बारिश से दो दिनों तक मौसम का मिजाज काफी हद तक सुकून देने वाला रहा। लेकिन, दो दिन बाद से शनिवार से ही भगवान भास्कर की तल्खी के आगे लोग बेबस दिखने लगे। इससे गर्मी के लिए किए गए सारे जतन बेमतलब साबित हो रहे हैं। सूर्य की तल्खी और तेज गर्मी के कारण घर से लेकर बाहर तक लोग पसीने पोंछते नजर आए। गर्मी का सितम यह रहा कि दोपहर में तापमान 40 के पार पहुंच गया। हालांकि मौसम का यह रुख किसानों को राहत देने वाला रहा। दो दिनों तक तेज हवा और बारिश के चलते कटाई और मड़ाई का काम पूरी तरह ठप पड़ गया था, जो किसान फसल काटकर रखे थे, उन्हें भी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। शनिवार को मौसम साफ होन के साथ तेज धूप निकलने से मड़ाई के लिए किसानों का इंतजार खत्म हो गया। मौसम का साथ मिलने से सुबह से ही किसान कटाई और मड़ाई में जुटे रहे।