फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   घोसिया के तीन सरोवर के सुंदरीकरण को मंजूरी

घोसिया के तीन सरोवर के सुंदरीकरण को मंजूरी

Thu, 28 Feb 2019 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
घोसिया के तीन सरोवर के सुंदरीकरण को मंजूरी

विज्ञापन
घोसिया। नगर पंचायत घोसिया के सभागार में बुधवार को हुई मासिक बैठक में नगर के गोपाल साव का तालाब, राम-रहीम पार्क और वार्ड 12 में स्थित गड़ही के सुंदरीकरण का निर्णय लिया गया। स्वकर निर्धारण के लिए सभासदों के माध्यम से नागरिकों में फार्म वितरित किया जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता कर रहीं चेयरमैन रजिया नुमान ने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वच्छता मुहिम के अंतर्गत नगर पंचायत की ओर से कई कार्य किए जा चुके हैं। जिन स्थानों पर अब भी काम अधूरे हैं, उन्हें पूरा कराया जाएगा। उन्होंने कुछ कर्मचारियों की मिल रही शिकायतों पर फटकार लगाई। सभी को हिदायत दी कि काम में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए, अन्यथा कार्यमुक्ति या वेतन रोकने की कार्रवाई होगी। नगर पंचायत के गंदे पानी की निकासी के लिए नाली बनाई जाएगी। आगामी बैठक में इस पर निर्णय लिया जाएगा, जिससे बारिश में जलजमाव की समस्याओं से लोगों को परेशान न होना पड़े। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत गिला और सूखा कूड़ा निस्तारण के लिए दो वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। चेयरमैन ने महिला सभासदों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई। सभी को बैठकों में उपस्थित रहने के लिए कहा। इस मौके पर ईओ अतुल सिंह, जिलेदार सिंह, संतोष कुमार, वंशनारायण यादव, अवधेश कुमार यादव, काजू, मेराज अली, राजू प्रजापति आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed