{"_id":"5ba7e184867a557f025678d0","slug":"31537728900-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी ओपीडी में खुलेंगे चार नए वार्ड, मिलेंगी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी ओपीडी में खुलेंगे चार नए वार्ड, मिलेंगी सुविधाएं
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुुुर। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की कवायद सफल होने लगी है। जल्द ही अस्पताल में चार नए विभाग खोले जाएंगे। इसमें मानसिक रोगियों के लिए ओपीडी, तंबाकू उन्मूलन केंद्र, जन औषधी केंद्र और आयुष्मान भारत जन आरोग्य केंद्र खुलेंगे। इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने पुरानी ओपीडी भवन को चयनित किया है। साथ ही शासन से इसके लिए बजट भी मंजूर हो गया है। जल्द ही नए विभागों का संचालन शुरू होगा। जिला चिकित्यालय के पुराने ओपीडी भवन में नए विभाग खोलने की योजना मूर्तरूप लेने लगी है। इसमें मनो चिकित्सा केंद्र, एनसीडी क्लीनिक, आयुष्मान भारत जन आरोग्य केंद्र, तंबाकू उन्मूलन केंद्र खोलने की प्रक्रिया चल रही है। इनके लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैैनात होगी। मनो रोगियों को इलाज के लिए अब तक वाराणसी और इलाहाबाद जाना पड़ता था। ओपीडी शुरू होने के बाद अब यही इलाज मिलेगा। प्रभारी सीएमएस डॉ. अतुल श्रीवास्तव ने बताया की जिला मानसिक प्रकोष्ठ के तहत हिस्टीरिया, अवसाद समेत अन्य मानसिक बीमारियों का इलाज मनोचिकित्सक और मनोवैज्ञानिक करेंगे। एनसीडी क्लीनिक में असंचारी रोग से पीड़ित मरीजों जैसे डायबिटिज, ब्लड प्रेशर, शुगर के मरीजों का उपचार होगा। तंबाकू के सेवन से बड़ी संख्या में लोग कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों से ग्रसित हैं। अब अस्पताल में उनका उपचार और काउंसलिंग हो सकेगी। सीएमओ डॉ. सतीश सिंह ने कहा कि सरपतहां मे चल रहे तंबाकू उन्मूलन केंद्र को जिला चिकित्सालय में स्थानांतरित किया गया है जबकि दूसरे केंद्र नई व्यवस्था के तहत शुरू होंगे।
विज्ञापन