फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   22 ventilators of MBS hospital locked in a room

Bhadohi News: एमबीएस अस्पताल के 22 वेंटिलेटर कमरे में बंद

Mon, 26 May 2025 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
22 ventilators of MBS hospital locked in a room
ज्ञानपुर। राजधानी दिल्ली में कोविड मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ता देख जिले का स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। अफसरों की उदासीनता के कारण संक्रमण काल के दौरान लगाए गए 22 वेंटिलेटर को महाराजा बलवंत राजकीय चिकित्सालय (एमबीएस) अस्पताल के एलटू वार्ड के एक कक्ष में बंद करके रखा गया है। जो धूल फांक रहे हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2020 में वैश्विक महामारी कोरोना में स्वास्थ्य सुविधाएं न होने से लोगों को उपचार के लिए दर-दर भटकना पड़ा था। इसको देखते हुए शासन के निर्देश पर कई आक्सीजन प्लांट लगाए गए थे। वर्ष 2021 में पीएम केयर्स फंड से करीब 55 लाख की लागत से 22 वेंटिलेटर की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

इसे एमबीएस अस्पताल के एल टू वार्ड में लगाया गया था। कोविड संक्रमण काल खत्म होने के तीन साल बाद वर्ष 2024 में एलटू वार्ड से वेंटिलेटर हटा दिया गया। इसे अस्पताल के ही एक कमरे में रखा गया है। जहां लाखों की मशीनें धूल फांक रही हैं। एमबीएस और सीएचसी पर आने वाले गंभीर मरीजों को इसकी सुविधा नहीं मिलती है। वेंटिलेटर की जरूरत पड़ने पर मरीजों को निजी अस्पतालों का रूख करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed