{"_id":"5c3cd3d2bdec22734123f789","slug":"191547490258-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकर संक्रांति का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकर संक्रांति का
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कालीन नगरी में मकर संक्रांति की धूम मच गई है। ज्योतिषियों के मुताबिक 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाएगी, लेकिन बड़ी संख्या में लोगों ने सोमवार को ही खिचड़ी मनाई। इसके निमित्त जिले के गंगा घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में पुण्य की डुबकी लगाई। मंगलवार को संक्रांति का स्नान होगा।
अन्नदान के महापर्व खिचड़ी को लेकर लोगों का उत्साह बढ़ गया है। सोमवार को तमाम लोगों ने खिचड़ी मनाई और गंगा घाटों पर जाकर स्नान किया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और मंदिरों के घंट-घड़ियाल से गंगा घाट गूंजते रहे। सीतामढ़ी गंगा घाट पर भोर में चार बजे से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया। बड़ी संख्या में लोगों ने स्नान के बाद अन्न का स्पर्श कर सुख समृद्धि की कामना की और गरीबों में अन्न का दान किया। इसके बाद सीता समाहित स्थल और अन्य मंदिरों पर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इसी तरह रामपुर, भोगांव, बिहरोजपुर, बेरासपुर आदि गंगा घाटों पर भी तमाम लोगों ने स्नान किया। इस दौरान लोग त्योहार की मस्ती में सराबोर रहे। सेमराध में हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। यहां कल्पवास मेला आरंभ हो गया है। मंगलवार को यहां भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। खिचड़ी के मद्देनजर लाई-चिवड़ा और तिल से बने सामान के बाजार में पूरे दिन रौनक रही। लोग खरीदारी करते रहे। चिवड़ा-लाई को उपहार स्वरूप देने का सिलसिला भी तेजी से चला। बड़ी तादाद में लोग बहनों और बहुओं को खिचड़ी पहुंचाने की रश्म अदायगी करने के लिए अनाज और गृहस्थी के अन्य सामान से भरी बोरी लेकर रवाना हुए।