{"_id":"5c227579bdec2256dd105d94","slug":"191545762169-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमासिन ने कछवां को हरा बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमासिन ने कछवां को हरा बना विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ऊंज। नव युवक मंगल दल बिछिया की ओर से मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय बिछिया में आयोजित वालीबाल टूर्नामेंट में दर्जन भर से अधिक टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में कमासिन प्रयागराज की टीम ने कछवां को हराकर विजेता बनी।
मुख्य अतिथि भाजपा नेता गुलाब त्रिपाठी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद जरूरी है। इससे उनकी प्रतिभा निखरकर आती है। पहला मैच बिछियां और वहीदानगर के बीच खेला गया। समाजसेवी अजीत सिंह और सतीश कुमार सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कहा कि जीवन में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। कमासिन प्रयाग और कछवा मिर्जापुर के बीच खेला गया। जिसमें कमासिन विजेता बना। इसी तरह तुलापुर मिर्जापुर और गोपालीपुर वाराणसी, अरई, वहिदानगर आदि टीमों के बीच मैच हुए। मौके परभाजपा नेत्री सपना दुबे, हरिओम सिंह, मोके यादव जयप्रकाश सिंह, वीरेंद्र सिंह सोमवंशी, विजय शंकर सिंह, अंकित सिंह आदि मौजूद रहे।