फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सड़क दुर्घटना में दंपति समेत चार घायल

सड़क दुर्घटना में दंपति समेत चार घायल

Tue, 25 Sep 2018 12:27 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में दंपति समेत चार घायल
घोसिया। औराई कोतवाली के जयरामपुर गांव के समीप जीटी रोड के उत्तरी लेन पर रविवार की रात 10 बजे किसी वाहन की चपेट में आने से चार लोग घायल हो गए। सभी घोसिया मिश्रानी के निवासी थे, ज्ञानपुर रिश्तेदारी से लौटते समय घटना हुई। दो बच्चों को आंशिक चोट लगी, लेकिन पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। मिश्रानी घोसिया निवासी विजय सिन्हा (40) अपनी पत्नी नीतू (38) और दो बच्चे मुनमुन आठ वर्ष और तनु पांच वर्ष को स्कूटी पर बिठाकर ज्ञानपुर किसी रिश्तेदारी गए। रात को वहां से लौटते समय जयरामपुर के समीप किसी वाहन ने टक्कर मार दिया। गोपीगंज की तरफ से आ रहे एक ट्रक चालक ने रुक कर आसपास के ग्रामीणों को खबर दी। एंबुलेंस से सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। पति-पत्नी की हालत चिंताजनक होने से वाराणसी रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed