फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   क्रिकेट मैच में वाराणसी ने लखनऊ को हराया

क्रिकेट मैच में वाराणसी ने लखनऊ को हराया

Sat, 09 Dec 2017 12:21 AM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट मैच में वाराणसी ने लखनऊ को हराया
वाराणसी ने लखनऊ को पांच विकेट से हराया
विज्ञापन

ज्ञानपुर। वीएनजीआईसी मैदान पर आयोजित अतंरजनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच लखनऊ और वाराणसी के बीच हुआ। इसमें वाराणसी ने लखनऊ को पांच विकेट से हराया। टॉस जीतकर वाराणसी ने गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने निर्धारित 25 ओवरों में नौ विकेट पर 161 रन बनाए। इसमें फैजान रजा ने सर्वाधिक 39 और लखन सिंह ने 36 रन बनाए। वाराणसी की ओर से आशीष ने तीन विकेट चटकाए। जवाब में खेलने उतरी वाराणसी की टीम ने 23 ओवरों में ही पांच विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। विक्की मैन ऑफ द मैच रहे। दूसरे मैच में मुंबई से ज्ञानपुर के बीच भिड़ंत हुई। इसमें मुंबई ने ज्ञानपुर को नौ विकेट से हराया। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 22 ओवरों में 112 रन बनाए। जवाब में मुंबई के चंदन (42) और आशीष (39) रनों की ताबड़तोड़ पाली की बदौलत एक विकेट खोकर ही लक्ष्य प्राप्त कर लिया। शनिवार को अगला मैच ज्ञानपुर और झारखंड के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed