फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   जिंदगी के अंतिम जंग में साथ रहे अजय-अंशू

जिंदगी के अंतिम जंग में साथ रहे अजय-अंशू

Sun, 09 Jun 2019 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
जिंदगी के अंतिम जंग में साथ रहे अजय-अंशू
औराई। मिर्जापुर के भोगांव घाट पर शनिवार की सुबह दो दोस्तों के गंगा में डूबने की घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। कठारी के अजय और भोगांव के अंशू की दोस्ती की बात कहते कोई नहीं थक रहा था। जिंदगी के अंतिम जंग में भी दोनों साथ रहे। दोनों दोस्तों के ढूंढने में मिर्जापुर प्रशासन की ओर से बरती गई उदासीनता को लेकर लोगों में नाराजगी दिखी।
विज्ञापन

औराई कोतवाली के कठारी निवासी अजय यादव (19) पुत्र मिलन यादव और भोगांव निवासी अंशू (17) पुत्र पन्नालाल यादव के बीच गहरी दोस्ती थी। शनिवार की सुबह घर से दो किलोमीटर दूर भोगांव अंशू के घर अजय मिलने गया। उसी दौरान दोनों ने गंगा स्नान का मन बनाया। दोनों ने एक साथ गंगा जी में डुबकी लगाई और फिर ऊपर नहीं आए। आसपास स्नान कर रहे लोगों ने दोनों युवकों को वहां नहीं देखा तो अवाक रह गए। सूचना मिलने के बाद दोनों के घर के लोग वहां पहुंच गए। खबर मिलते ही मिर्जापुर के चील्ह थाने की पुलिस गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची। कुछ देर तक शव को ढूंढने का प्रयास कर टीम वहां से लौट गई। जिसको लेकर आसपास के लोगों में गहरी नाराजगी है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गोताखोरों की टीम और पुलिस सिर्फ खानापूर्ति करने के लिए आई थी। वहीं दूसरी ओर घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि अजय और अंशू में काफी गहरी दोस्ती थी। दोनों खेलकूद से लेकर पढ़ने तक एक साथ जाते थे। कोई भी काम होता था कि दोनों मिलकर ही करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed