फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   15.59 crore will come in the account of 1.29 lakh children

Bhadohi News: 1.29 लाख बच्चों के खाते में आएंगे 15.59 करोड़

Tue, 18 Jul 2023 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
15.59 crore will come in the account of 1.29 lakh children
ज्ञानपुर। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले एक लाख 29 हजार बच्चों का इंतजार खत्म हो गया। 19 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बटन दबाकर डीबीटी करेंगे। जिससे बच्चों के अभिभावकों के खाते में 1200-1200 रूपये के हिसाब से 15 करोड़ 59 लाख रुपये पहुंच जाएंगे। इससे बच्चे यूनिफार्म, बैग आदि की खरीदारी कर सकेंगे।
विज्ञापन

जिले के 892 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय में एक लाख 50 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। 2022 में डीबीटी में विलंब होने के कारण इस साल अप्रैल-मई में ही डीबीटी से जुड़े सभी कार्य कराए गए। तीन जुलाई को स्कूल खुलने के बाद ब्लॉक एवं जिला स्तर पर लंबित मामलों को निपटाया गया। स्कूल आने वाले बच्चे और अभिभावक पखवारे भर से डीबीटी का इंतजार कर रहे थे। सोमवार को शिक्षा महानिदेशक का पत्र आने पर डीबीटी की तस्वीर साफ हो गई। 19 जुलाई को मुख्यमंत्री बटन दबाकर डीबीटी करेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि एक लाख 50 हजार बच्चों में एक लाख 47 हजार का आधार सत्यापित हो चुका है। ब्लॉक एवं जिला स्तर पर कुल एक लाख 29 हजार 991 का सत्यापन पूर्ण हो चुका है। जिससे एक लाख 29 हजार बच्चों के अभिभावक के खाते में 1200-1200 रुपये 19 जुलाई को पहुंच जाएंगे। दूसरे चरण में शेष 20 हजार का भी पैसा चला जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डीघ और सुरियावां के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय परिसर में बने भवन और डायट में बने आडिटोरियम हाल का भी लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed