फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   24 घंटे में ट्रांसफॉर्मर बदलने का दावा फेल

24 घंटे में ट्रांसफॉर्मर बदलने का दावा फेल

Sun, 21 Apr 2019 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
24 घंटे में ट्रांसफॉर्मर बदलने का दावा फेल

विज्ञापन
ज्ञानपुर। बिजली विभाग का 24 घंटे में ट्रांसफार्मर बदलने का दावा जिले में फेल साबित हो गया है। जलने वाले ट्रांसफार्मर तीन से पांच दिनों में नहीं बदले जा रहे हैं। इससे गर्मी और उमस में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। एक सप्ताह में भदोही और ज्ञानपुर डिवीजन में 50 से अधिक ट्रांसफार्मर फुंक गए। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी अफसर उससे अनजान बने हुए हैं।
बारिश और ठंड में ट्रांसफार्मर की स्थिति सामान्य रहती है, लेकिन गर्मी आते ही वह फुंकने शुरू हो जाते हैं। अप्रैल में तापमान 42 डिग्री के पार पहुंचते ही जगह-जगह ट्रांसफार्मर जलने लगे हैं। शासन की ओर से जलने वाले ट्रांसफार्मर को 24 घंटे में बदलने का निर्देेश दिया गया है लेकिन जिले में इसका अनुपालन कहीं होता नहीं दिख रहा है। दो से तीन-तीन बाद भी ट्रांसफार्मर को उतारा नहीं जाता, जिससे संबंधित इलाकों में अंधेरा छाया रहता है। ऊंज के कुरमैचा, सुभाषनगर, सुरियावां के कुसौड़ा, कस्तूरीपुर, मकनपुर, चौरी के संवरपुर, चौरी बाजार में एक सप्ताह पूर्व ट्रांसफार्मर जल गए लेकिन अब तक उसे नहीं बदला गया। आंकड़ो पर नजर डाली तो जिले में एक सप्ताह के अंदर करीब 50 से अधिक ट्रांसफार्मर जल गए। बदलने के लिए ग्रामीण विभाग के टोल फ्री नम्बर 1912 पर सूचना दी लेकिन अभी तक बदला नहीं गया। संवरपुर के प्रबुद्धराव और अवधेश कुमार गौतम ने कहा कि बिजली विभाग की उदसीनता से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी बिजली विभाग के अफसरों ने ध्यान नहीं दिया। विभागीय सूत्रों की मानी जाए तो मरम्मत के बाद लगने वाले ट्रांसफार्मरों में जरूरत के हिसाब से तेल नहीं डाला जाता जिससे गर्मी आते ही वह जल जाते हैं। अधिशासी अभियंता ज्ञानुपर अमर सिंह ने कहा कि जिन स्थानों पर शिकायत मिलती है, उसे बदला जाता है।
विज्ञापन


15 दिन में तैयार हुए 250 ट्रांसफार्मर
ज्ञानपुर। भदोही विद्युत वितरण खंड सिविल लाइंस के वर्कशॉप में मौजूदा समय में अलग अलग क्षमता के 250 ट्रांसफॉर्मर बन कर तैयार रखें हैं। पखवारे भर पूर्व जलने के बाद उसे यहां भेजा गया था। जेई श्रीधर यादव ने बताया कि जहां कहीं भी ट्रांसफार्मर खराब की जानकारी प्राप्त होती है, वहां तत्काल ट्रांसफार्मर बदले जाने की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed