{"_id":"5f0c3d4d8ebc3e63d35259ec","slug":"1200-instructors-and-instructors-will-be-investigated-bhadohi-news-vns5354760179","type":"story","status":"publish","title_hn":"1200 अनुदेशक और शिक्षामित्रों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1200 अनुदेशक और शिक्षामित्रों की होगी जांच
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बेसिक शिक्षा विभाग में शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच का सिलसिला तेज हो गया है। अनामिका शुक्ला प्रकरण के बाद कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के स्टॉफ का प्रमाणपत्र सत्यापित होने के बाद अंकपत्र आदि बोर्ड भेजे गए। अब प्राथमिक विद्यालय में तैनात 800 शिक्षामित्र और उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत 400 अनुदेशकों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों की भी जांच होगी। सभी प्रमाण पत्रों का सत्यापन करने के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। सत्यापन पूर्ण होने पर डाटा को मानव संपदा पोर्टल पर सुरक्षित किया जाएगा।
सूबे के कासगंज में अनामिका शुक्ला प्रकरण सामने आने के बाद से ही बड़ी संख्या में शिक्षक फर्जी मिले। उसके बाद शासन ने सभी के प्रमाणपत्रों का सत्यापन कराने का निर्देश दिया। बेसिक शिक्षा विभाग ने पहले कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के सभी कर्मियों, शिक्षिकाओं और वार्डेन के प्रमाणपत्रों की जांच कराई, जिसमें सभी सही मिले। उनके हाईस्कूल, इंटर, स्नातक संग अन्य अंकपत्रों को बोर्ड भेजा गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षामित्र और अनुदेशकों के शैक्षिक प्रमाण पत्र संग अन्य प्रमाण पत्रों का शत-प्रतिशत डाटा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
खंड शिक्षा अधिकारी संबंधित बोर्ड या विश्वविद्यालय से प्रमाण पत्रों का एक महीने के भीतर सत्यापन कराएंगे। खंड शिक्षा अधिकारी दस-दस अनुदेशक और शिक्षामित्रों को रोस्टर बनाकर रोज ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बुलाएंगे और उनके मूल अभिलेख मानव संपदा पोर्टल पर सेव कराएंगे। इसके लिए जिला समन्वयक बालिका और प्रशिक्षण निगरानी करेंगे। मूल अभिलेख या आधार कार्ड कूटरचित या फर्जी पाए जाने पर संबंधित की सेवा समाप्त होगी, देयकों की वसूली के अलावा एफआइआर दर्ज कराई जाएगी।