फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   12 thousand poor will get housing

Bhadohi News: 12 हजार गरीबों को मिलेगी अपनी छत

Thu, 19 Jan 2023 07:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
12 thousand poor will get housing
ज्ञानपुर। नए साल पर सरकार ने गरीबों को तोहफा दिया है। जिसके तहत जिले में 12 हजार 300 नए आवास आवंटित करने का लक्ष्य दिया गया है। अब तक 11 हजार 722 आवास स्वीकृत हो चुके हैं, जबकि भदोही ब्लॉक में 300 से अधिक आवास अभी भी लंबित हैं। जिसको लेकर सीडीओ ने नाराजगी भी जताई है। साल भर के अंदर इन आवासों को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

गरीबों को आशियाना उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार ने करीब छह साल पूर्व प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू किया था। वित्तीय वर्ष 2016-17 से अब तक 25 हजार से अधिक आवासों का आवंटन किया जा चुका है। ब्लॉकवार सर्वे में छूटे पात्रों को आवास मिलने की उम्मीद जग गई है। नए साल में शासन ने 12 हजार 300 आवास का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसमें 11 हजार 432 स्वीकृत हो चुका हैं। पात्रों के चयन एवं स्वीकृति की प्रक्रिया भी तेज हो गई है।
विज्ञापन

योजना के तहत चयनित प्रत्येक लाभार्थी को भवन निर्माण के लिए 1.20 लाख रुपये आवास निर्माण के लिए तीन किस्तों में मुहैया कराए जाएंगे। इसके साथ ही उन्हें मजदूरी के लिए मनरेगा के तहत 19,100 रुपये और शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार की धनराशि भी पंचायती राज विभाग से उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 12 हजार 300 प्रधानमंत्री आवास का लक्ष्य मिला है। जिसमें ज्यादातर स्वीकृत हो चुका है। भदोही ब्लॉक में कुछ आवास लंबित हैं, जिसे जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा।- यशवंत कुमार, सीडीओ भदोही
ब्लॉकवार -आवास आवंटन
ब्लॉक -आवंटन
अभोली - 970
औराई- 2038
भदोही - 2826
डीघ -2952
ज्ञानपुर -1681
सुरियावां - 1833
कुल योग - 12300
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed