फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   12 feet python seen in Nagardah village, created panic

Bhadohi News: नगरदह गांव में दिखा 12 फीट का अजगर, मचा हड़कंप

Mon, 30 Sep 2024 02:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
12 feet python seen in Nagardah village, created panic
कोइरौना थानाक्षेत्र के नगरदह गांव में रविवार की सुबह 12 फीट का अजगर दिखा। यह देख ग्रामीणों में हलचल मच गया। सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंचकर रेस्क्यू करते हुए उसे मिर्जापुर के जंगल में छोड़ दी। गंगा के तटवर्ती गांव में अक्सर अजगर निकलने की बात सामने आती है। नगरदह गांव निवासी संजय श्रीवास्तव के घर के पीछे भारी भरकम अजगर उस वक्त नजर आया जब परिवार की एक महिला शौच के लिए सुबह निकली। अजगर देखते ही महिला चीखते हुए घर की तरफ भागी। खबर सुनते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गांव के जय प्रकाश मिश्रा, सुनील श्रीवास्तव, सुजीत, अनिल, रिंकू ने किसी तरह अजगर को काबू करते हुए वन विभाग को सूचना दी। औराई रेंज के वनकर्मी मनीष कुमार और हरि प्रसाद मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद उसे कब्जे में लिया गया। औराई रेंजर राहुल सिंह कौशिक ने बताया कि अजगर करीब 35 किलो वजनी और 12 फीट लंबा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed