{"_id":"5cbb6a8abdec2214760a03a4","slug":"11555786378-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से सो रही वृद्धा झुलसी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से सो रही वृद्धा झुलसी, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
औराई। कोतवाली क्षेत्र के पिलखिनी गांव में शुक्रवार की रात आग लगने से वृद्धा की झुलसकर मौत हो गई। घटना के बाद घर वालों ने एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। घर वालों के मुताबिक ढिबरी गिरने से आग लगी।
पिलखिनी गांव निवासी स्व. सरजू गौंड की पत्नी जगना देवी (70) शुक्रवार की रात अपने पक्के मकान में जमीन पर सोई थीं। घर वालों का कहना था कि अचानक चौकी पर रखी जलती ढिबरी गिर जाने से वह पूरी तरह जल गईं और मौत हो गई। बताते हैं कि जगना देवी का दिमागी संतुलन ठीक नहीं था। वह गर्मी के सीजन में भी रजाई डाल कर सोती थीं और बगल में रखी चौकी पर न सोकर उस पर ढिबरी रखी थीं। परिजनों के मुताबिक रात में अचानक करीब दो बजे ढिबरी उनके ऊपर गिर पड़ी। इससे वह जल गईं। कुछ देर के बाद परिवार वालों को दुर्गंध मिली तो उन्होंने आकर देखा कि वह पूरी तरह झुलस गई थीं। परिवार के लोग जगना देवी को निजी चिकित्सालय ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वृद्धा के दो लड़के और सात लड़कियां हैं। सभी की शादी हो गई थी। दोनों लड़कों का परिवार मकान के ऊपरी हिस्से पर सो रहा था। परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस को घटना की सूचना नहीं है।