{"_id":"5c23baabbdec2256aa76e90c","slug":"11545845419-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमिहीनों को जमीन उपलब्ध कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमिहीनों को जमीन उपलब्ध कराने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। महिलाओं और मजदूरों पर बढ़ रहे अपराध के खिलाफ बुधवार को अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा की जिला इकाई ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं और मजदूरों की रक्षा करने में पूरी तरह नाकाम हो चुकी है। उनके ऊपर लगातार हमले बढ़ते जा रहे हैं और सरकार उन्हें बचाने में जुटी है।
संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अनिल पासवान ने कहा कि भाजपा गरीबों और किसानों के दम पर सरकार बनाकर उन्हीं के साथ अत्याचार कर रही है। घर से लेकर कार्य स्थल तक महिलाओं का उत्पीड़न और मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आगरा में युवतियों के ऊपर पेट्रोल फेंककर उन्हें जलाने का प्रयास किया गया। इसी तरह अन्य कई मामले भी हैं। शिकायत के बावजूद दबंगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे साफ होता है कि शासन की उदासीनता के चलते पुलिस प्रशासन मनमानी पर उतारु है। प्संगठन इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। इस दौरान संगठन की तरफ से भूमिहीन गरीबों को जमीन उपलब्ध कराने की मांग जिला प्रशासन से की गई। कहा कि गरीबों को उन्हें बेदखल करने से पहले उन्हें बसाने की व्यवस्था की जाए। इस मौके पर बनारसी सोनकर, झानूलाल, दयाशंकर, रामजीत, धर्मराज, राजनाथ, दीपक कुमार, कबूतरा देवी, रामगेना, सुभावती, मोतीलाल, नंदलाल आदि मौजूद रहे।