{"_id":"5a3eaf164f1c1b8d698c376e","slug":"11514057494-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी पात्र व्यक्तियों को मिले योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी पात्र व्यक्तियों को मिले योजनाओं का लाभ
Updated Sun, 24 Dec 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। भदोही विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय औसानपुर के परिसर में शनिवार को सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
विद्यालय के बच्चों और ग्रामीणों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए गौरव हर्ष यात्रा निकाली। एलईडी वैन से लोगों को स्वच्छता के संदेश का वीडियो क्लिप दिखाकर जागरूक किया गया। इसके साथ ही खादी ग्रामोद्योग विभाग, कौशल विभाग, किसान पाठशाला, स्कूल चलो अभियान, राष्ट्रीय कृषि तकनीकी परामर्श केंद्र, प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा योजना, भूमि परीक्षण, स्वच्छ भारत मिशन, मत्स्य, स्वास्थ्य, बाल विकास सेवा पुष्टाहार, विकलांग कल्याण, समाज कल्याण, जिला प्रोवेशन, 181 महिला हेल्प लाइन की प्रदर्शनी लगाई गई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित नहीं होना चाहिए। हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों को साकार करने के लिए आए हैं। हम गांव के सबसे गरीब असहाय व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान देने आए हैं। कहा कि बच्चे देश के भविष्य निर्माता हैं, शिक्षक अच्छी शिक्षा देकर बच्चों का भविष्य सवारें। ज्ञान विज्ञान की बाते और प्रतियोगिताएं कराएं। कहा कि ग्राम स्वरोजगार को साकार करने के लिए विकास जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया है। सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों की योजनाओं से उपस्थित ग्रामीणों को लाभ दिलाएं। सीडीओ ने बाल विकास परियोजना की बेहतर प्रदर्शनी पर सीडीपीओ को बधाई दी।