{"_id":"5f0c8cc08ebc3e63e125ebe4","slug":"11-bangladeshi-deposits-accepted-mistake-trial-started-bhadohi-news-vns535614356","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः 11 बांग्लादेशी जमातियों ने मानी गलती, ट्रायल शुरू, टूरिस्ट वीजा पर भारत आकर कर रहे थे धर्म प्रचार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः 11 बांग्लादेशी जमातियों ने मानी गलती, ट्रायल शुरू, टूरिस्ट वीजा पर भारत आकर कर रहे थे धर्म प्रचार
Mon, 13 Jul 2020 10:03 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से भदोही आकर एक गेस्ट हाउस में छिपे 11 बांग्लादेशी जमातियों ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उन्होंने माना कि टूरिस्ट वीजा पर भारत आए उन लोगों ने धर्म प्रचार का कार्य किया, जो गलत था। माह भर पूर्व अस्थायी जेल से जिला जेल में शिफ्ट किए गए जमातियों का ट्रायल भी शुरू हो गया है। अब उनका फैसला अदालत करेगी।
गत मार्च में भदोही नगर की एक मस्जिद के गेस्ट हाउस में लगभग एक महीने से छिपकर रह रहे 11 बांग्लादेशी समेत 14 जमातियों को पुलिस ने पकड़ा था। वे सभी निजामुद्दीन मरकज की तब्लीगी जमात में शामिल होकर लौटे थे। जांच में पता चला कि 11 बांग्लादेशी नागरिक टूरिस्ट वीजा पर भारत आए थे, लेकिन वे धर्म प्रचार का कार्य कर रहे थे।
इसे अपराध मानते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उन्हें क्वारंटीन करवा दिया। बाद में जिला मुख्यालय के पास जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र के भवन में अस्थायी जेल बनाकर रख दिया गया। तकरीबन एक माह पूर्व बांग्लादेशी जमातियों को ज्ञानपुर जिला जेल में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
14 में से तीन भारतीय जमातियों को पहले ही जमानत मिल चुकी है। पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह के मुताबिक अब जमातियों का ट्रायल शुरू हो गया है। उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। अब उनके संबंध में अदालत को फैसला करना है।