{"_id":"5beb1cb2bdec22698e6ec07c","slug":"101542134962-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्लोबल डायबिटिक वॉक आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्लोबल डायबिटिक वॉक आज
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। मधुमेह तेजी से पांव पसार रहा है। कई बीमारियों की जड़ कही जाने वाली इस बीमारी के प्रति जागरूकता की खास जरूरत है। आराम परस्त जीवन और अनियमित खानपान के कारण मधुमेह हर आयु वर्ग के लोगों को शिकार बना रहा है। इसके बढ़ते खतरे के प्रति जागरूक करने के लिए विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को ग्लोबल डायबिटिक वॉक का आयोजन किया गया है। अमर उजाला फाउंडेशन, जैन हास्पिटल और महावीर शिक्षण संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।
भदोही सीएमओ डॉ. संजय मोहन सहाय के मुताबिक जिला अस्पताल ज्ञानपुर से सुबह 11 बजे रैली निकाली जाएगी। इसमें नगर भ्रमण कर स्कूली छात्र-छात्राओं को मधुमेह के बढ़ते खतरे के प्रति सतर्क करेंगे। इसके अलावा दोपहर एक बजे से जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसमें चिकित्सक भी मौजूद रहेंगे। साथ ही जिलेभर के विभिन्न सीएचसी और पीएचसी पर शिविर लगाकर मधुमेह रोगियों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसमें मधुमेह रोगियों की जांच कर बीमारी से बचने के उपाय बताए जाएंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। सीएमओ ने कहा कि मधुमेह मुख्य रूप से आराम परस्त जीवनशैली के कारण होता है। इसके अलावा अनियमित जीवनचर्या भी बीमारी को आमंत्रण देती है। इसके प्रति हमेशा रहना चाहिए और दिनचर्या में व्यायाम और सुबह की सैर बेहद जरूरी है।