फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   राफेल घोटाला भाजपा के ताबूत में आखिरी कील

राफेल घोटाला भाजपा के ताबूत में आखिरी कील

Thu, 04 Oct 2018 01:44 AM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
राफेल घोटाला भाजपा के ताबूत में आखिरी कील
ज्ञानपुर। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को कांग्रेस सेवादल की जिला इकाई की ओर राफेल विमान सौदा, महंगाई और भ्रष्टाचार के विरोध मार्च निकाला गया। इसमें केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। गांधी पार्क में आयोजित सभा में सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रमोद पांडेय ने कहा कि राफेल घोटाला भाजपा के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा। उन्होंने कहा कि जिस राफेल को यूपीए सरकार ने 526 करोड़ में डील किया था उसी राफेल को केंद्र सरकार 1632 करोड़ में तय किया। उद्योगपति साथियों को लाभ पहुंचाने के लिए पूरा नाटक रचा गया। जिस उद्यमी की कंपनी को रक्षा निर्माण का अनुभव नहीं है उसे काम दिया गया जबकि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड जिसने मिग 36 जैसे विमान का निर्माण किया है उसे इस डील से बाहर किया गया। राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील श्रीवास्तव ने कहा कि जब भी सेवादल कमजोर हुआ कांग्रेस कमजोर हुई। यदि कांग्रेस को सत्ता में वापस लाना है तो सेवादल को मजबूत करना होगा। कार्यकर्ताओं से कहा कि गांव-गांव जाकर चर्चा करें आर मोदी की जन विरोधी नीतियों के बारे में लोगों को बताएं। डॉ. देवेंद्रनाथ दूबे ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई है। महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी से देश की नता परेशान है। जिला अध्यक्ष राज बहादुर सिंह ने कहा कि यूपीए की सरकार में 145 डालर प्रति बैरल पेट्रोल की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में थी तो देश में 70 रूपये प्रति लीटर मिलता था आज 80 डालर प्रति बैरल होने के बाद भी 90 के पार पहुंच गया है। रसोई गैस की कीमत आसमान छू रही है। कार्यक्रम का संचालन युंका के प्रदेश महासचिव वसीम अंसारी ने किया। कमलेश दूबे, दीनानाथ दुबे, राजन दुबे, मिठाई लाल दुबे, सुरेश मिश्रा ,विमलेंदु पांडेय, लक्ष्मी शंकर चौबे, सुरेश उपाध्याय ,मो. नाजिम, संजय जायसवाल, संदीप यादव, राजेश यादव, शिवम पांडेय, गुड्डू गौतम ,त्रिलोकी बिंद, विजय बघेल, लालमणि चौरसिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed