फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Zero visibility due to fog, feeling cold even in sunlight

Basti News: कोहरे के कारण दृश्यता शून्य धूप में भी ठंड का अहसास

Thu, 30 Jan 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 30 Jan 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Zero visibility due to fog, feeling cold even in sunlight
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। पारा गिरने से बुधवार को लोगों को एक बार फिर ठंड ने परेशान किया। सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य रही। ट्रेनें और बसें लेट होने से यात्री परेशान हुए। सड़क पर वाहन रेंगते नजर आए।
ठंड से बचने के लिए लोगों ने हीटर और अलाव का सहारा लिया। माैसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से एक बार फिर ठंड लाैट आया है। दिन में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सुबह से ही मौसम पलटा हुआ नजर आया। ठंड से लोग कांपते नजर आए। कोहरे के कारण ट्रेनों के देरी से पहुंचने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। छपरा-मथुरा एक्सप्रेस ट्रेन करीब 45 मिनट विलंब से बस्ती रेलवे स्टेशन पर पहुंची। कोहरे के कारण बसें भी धीमी गति से चल रही हैं। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ट्रेन के इंतजार में घंटों गुजारना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ, गोरखपुर समेत अन्य जिलों की बसें भी देर से बस स्टेशन पर पहुंचीं। जिला अस्पताल में मरीज और तीमारदार परेशान नजर आए। वार्ड में अस्पताल के स्टाफ तो हीटर के सहारे ठंड से बचते नजर आए।
वार्डों में हीटर की व्यवस्था न होने से मरीज पतले कंबल के सहारे रात काटते दिखे। सुबह 10 बजे के बाद हल्की धूप हुई। मगर, दोपहर तक धूप में नमी बनी रही। बाजार की चहल-पहल कम देखने को मिली।

धूप के साथ ठंड हवा ने लोगों को परेशान किया। ठंड बढ़ने से सबसे अधिक दिक्कत वृद्धों और बच्चों को हो रही है। अचानक बढ़े ठंड ने सांस, गठिया के मरीजों में इजाफा हुआ है। बच्चों को निमोनिया परेशान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed