फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Youth going to visit Ayodhya dies in road accident

अयोध्या दर्शन करने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Fri, 12 Aug 2022 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Youth going to visit Ayodhya dies in road accident
अयोध्या दर्शन करने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन

फोरलेन पर मुंडेरवा थाना क्षेत्र के परसा हज्जाम की घटना
विपरीत दिशा से आए ट्रक ने मारी थी टक्कर
बस्ती। फोरलेन पर मुंडेरवा थाना क्षेत्र के खझौला चौकी क्षेत्र के परसा हज्जाम डिवाइडर कट के पास बेकाबू ट्रक ने पेशाब कर रहे युवक को अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

संतकबीरनगर जिले के कोतवाली क्षेत्र के कोल्हुआ लकड़ा निवासी संजय निषाद (26) पुत्र स्व. मुरली देर शाम गांव के लोगों के साथ एक पिकअप पर सवार होकर अयोध्या दर्शन करने के लिए निकले थे। फोरलेन पर बस्ती के परसा हज्जाम के पास स्थित डिवाइडर कट के पास पिकअप का टायर दग गया। ड्राइवर गाड़ी को किनारे खड़ी करके टायर खोलने लगा। इस दौरान उसमें बैठी सवारियां उतरकर इधर-उधर टहलने लगीं। बताया जा रहा है कि इसी बीच संजय निषाद पिकअप से उतर कर करीब 50 मीटर दूर सड़क किनारे पेशाब करने चला लगा। तभी बस्ती से गोरखपुर की तरफ जा रहे एक ट्रक ने एक बुलेट सवार समेत दो लोगों को टक्कर मार दिया। गनीमत रही कि उनमें किसी को गंभीर चोट नहीं आई। इस हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर तेजी से भागने लगा। इस चक्कर में सड़क किनारे पेशाब कर रहे संजय को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल संजय को जिला अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चौकी प्रभारी खझौला चंद्र प्रकाश यादव ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed