{"_id":"5f0de57b8ebc3e638d295664","slug":"youth-dies-due-to-truck-grip-basti-news-gkp3581407111","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
ट्रक की चपेट से युवक की मौत
विक्रमजोत (बस्ती)। छावनी थानाक्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर कस्बे के समीप मंगलवार को बस्ती से गोंडा जा रहे बाइक सवार युवक ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक विजय कुमार यादव व अंशुमान सिंह ने शव को कब्जे ले लिया।
गोंडा जिले के नवाबगंज थानाक्षेत्र के नदावा पंडित पुरवा गांव निवासी त्रियुगी नारायण (32) निजी कंपनी में नौकरी करते थे। वह बाइक से बस्ती से अपने गांव जा रहे थे। छावनी कस्बे के पास उनकी बाइक फिसल गई। आगे चल रहे ट्रक के पिछले पहिए के नीचे वह आ गए। थानाध्यक्ष सौदागर राय ने बताया कि मृतक एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। दुर्घटना केेेे बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। शव को कब्जे में ले लिया गया है।