फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Women of the group are preparing 2.80 lakh flags.

Basti News: समूह की महिलाएं तैयार कर रहीं 2.80 लाख झंडा

Mon, 10 Aug 2026 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Women of the group are preparing 2.80 lakh flags.
स्वतंत्रता दिवस के लिए तिरंगा झंडा तैयार करती समूह की महिलाएं स्रोत विभाग
बस्ती। स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान के लिए जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं 2.80 लाख तिरंगे तैयार कर रही हैं।
विज्ञापन

61 समूहों की 384 महिलाओं को झंडे बनाने का काम मिला है। तैयार झंडों को ग्राम पंचायतें खरीदेंगी। झंडों की पहली खेप में करीब डेढ़ लाख तिरंगे 10 अगस्त तक जिला प्रशासन को सौंपे जाने हैं। शासन की ओर से झंडों के लिए तीन निर्धारित आकार तय किए गए हैं।
विज्ञापन

इन्हें बनाने में सूती या पॉलिस्टर कपड़े का इस्तेमाल किया जा रहा है। आकार के अनुसार प्रति झंडा 20 से 50 रुपये तक मेहनताना मिलेगा।
जिले के 14 ब्लॉकों में स्वयं सहायता समूहों को झंडे तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। ग्राम पंचायतों के माध्यम से इनकी खरीद की जाएगी। मुख्य सचिव का पत्र आने के बाद प्रशासन हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की तैयारियों में जुटा है। स्वतंत्रता दिवस को उत्सव के रूप में मनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत स्तर के अधिकारियों और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के अनुसार 61 समूहों को तिरंगा बनाने का काम मिला है। एनआरएलएम के तहत जिले में करीब 16,500 स्वयं सहायता समूह गठित हैं, जिनसे सवा लाख से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं।

डीसी एनआरएलएम आशादेवी ने बताया कि स्वयं सहायता समूहों को तिरंगा निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है। सभी विभागों को समूहों से तैयार झंडे खरीदने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को समूहों के संपर्क नंबर उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि निर्धारित लक्ष्य के अनुसार झंडों की खरीद की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed