{"_id":"6abac128806985e12b04e05a","slug":"body-of-married-woman-found-hanging-in-room-basti-news-c-207-1-bst1021-168001-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कमरे में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कमरे में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
कलवारी। कलवारी मुस्तहकम के बरईटोला मोहल्ले में सोमवार को एक विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और मृतका का मोबाइल भी कब्जे में लिया है।
गांव निवासी अमित चौरसिया करीब 10 वर्षों से अपने पिता अनिल चौरसिया के साथ ग्वालियर में रहकर काम करते थे। करीब सात वर्ष पहले उन्होंने ग्वालियर में राखी से प्रेम विवाह किया था। अमित की मां का पहले ही निधन हो चुका है। वर्तमान में अनिल ग्वालियर में रहते हैं, जबकि अमित करीब एक वर्ष से मुंबई में रहकर काम कर रहे हैं।
राखी अपने पांच वर्षीय बेटे श्रेयांश और सात माह के बेटे दिव्यांश के साथ घर पर रहती थी। सोमवार को वह बड़े बेटे को स्कूल छोड़ने के बाद घर लौटी थी। कुछ देर बाद उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार को भी दोनों के बीच फोन पर विवाद होने की चर्चा है। हालांकि, विवाद के कारण की पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी पुलिस ने अमित और उसके पिता अनिल को दी। दोनों बच्चों को मृतका के बड़े ससुर राम लखन चौरसिया की सुपुर्दगी में दिया गया है।प्रभारी निरीक्षक कलवारी संतोष कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।