फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Wife was serving food, husband died in bed

Basti News: खाना निकाल रही थी पत्नी, बिस्तर पर पति की मौत

Fri, 26 Dec 2025 01:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Wife was serving food, husband died in bed
पुरानी बस्ती। राजा बाजार सूर्यबलीगंज निवासी अनिल (32) की बुधवार की देर रात मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सूर्यबली गंज निवासी कोका ने बृहस्पतिवार को पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बुधवार की रात करीब एक बजे उनके पुत्र अनिल ने अपनी पत्नी से भोजन मांगा। प्रीति खाना निकालकर पति को आवाज देने लगी। कोई जवाब न पाकर उसने पति को हिलाया। कोई प्रतिक्रिया न देख जोर-जोर से रोने लगी। इसके बाद घर के अन्य सदस्य भी पहुंच गए। डॉक्टर को घर बुलाया गया। डॉक्टर ने अनिल को मृत घोषित कर दिया।

पुरानी बस्ती थानाध्यक्ष जयदीप दूबे ने बताया कि आकस्मिक मृत्यु की लिखित सूचना पिता ने दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed