{"_id":"6aa1b7c95b8d7d501b0b452f","slug":"150-schools-will-have-digital-attendance-of-children-through-mobile-phones-basti-news-c-207-1-bst1031-166382-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 150 स्कूलों में मोबाइल से लगेगी बच्चों की डिजिटल हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 150 स्कूलों में मोबाइल से लगेगी बच्चों की डिजिटल हाजिरी
विज्ञापन
बस्ती। जिले के 150 परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की डिजिटल हाजिरी शिक्षकों के मोबाइल फोन से लगाई जा रही है। विद्यालयों में टैबलेट उपलब्ध नहीं होने और नेटवर्क की समस्या के कारण शिक्षकों को ऑनलाइन हाजिरी दर्ज करने में परेशानी हो रही है। मोबाइल हैंग होने से भी दिक्कत आती है। इसका असर दीक्षा एप पर बच्चों को शैक्षिक गतिविधियां दिखाने पर भी पड़ रहा है।
जिले के 1921 परिषदीय विद्यालयों के लिए अब तक 4100 टैबलेट उपलब्ध कराए गए हैं। इनका इस्तेमाल बच्चों की डिजिटल हाजिरी दर्ज करने के साथ ही शैक्षिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है। वर्ष 2023 में 3267 टैबलेट मिले थे। इनमें से 1732 विद्यालयों में टैबलेट वितरित किए गए। इसके बाद वर्ष 2025 में 833 टैबलेट उपलब्ध कराए गए, जिन्हें 509 विद्यालयों में बांटा गया।
शिक्षकों का कहना है कि टैबलेट मिलने से डिजिटल हाजिरी दर्ज करने में सुविधा होती है। हालांकि, जिन विद्यालयों में टैबलेट उपलब्ध नहीं हैं, वहां शिक्षकों को अपने मोबाइल फोन से हाजिरी लगानी पड़ रही है। नेटवर्क कमजोर होने पर प्रक्रिया पूरी करने में काफी समय लगता है।
विज्ञापन
डीसी प्रशिक्षण स्वप्निल श्रीवास्तव ने बताया कि टैबलेट के माध्यम से दीक्षा एप पर उपलब्ध शैक्षिक गतिविधियां बच्चों को दिखाई जाती हैं। इससे शिक्षण कार्य को डिजिटल माध्यम से बेहतर बनाने में मदद मिलती है।