फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Instructors are making children skilled in the field of science

Basti News: विज्ञान के क्षेत्र में बच्चों को हुनरमंद बना रहे अनुदेशक

Thu, 10 Sep 2026 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Instructors are making children skilled in the field of science
गौर। कौशल विकास के तहत परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को अनुदेशक हुनरमंद बना रहे हैं। बुधवार को पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय परसा जागीर में बच्चों को विज्ञान के क्षेत्र में अनुदेशक ने कई तौर-तरीके सिखाए। इससे बच्चों ने स्वयं से तैयार कर विभिन्न प्रोजेक्ट को मॉडल के तौर पर प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

तकनीकी अनुदेशक ज्योति विश्वकर्मा ने बताया कि बच्चों को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने और विभिन्न प्रोजेक्ट के बारे में मौखिक के साथ प्रैक्टिकल के तौर पर अनुभव साझा करते हुए जानकारी दी गई। छात्र सौरभ, अर्पित, रितेश, आयरन, नितिन और छात्रा पल्लवी यादव व रंजीता ने हस्त निर्मित बैटरी, सेंसर स्टिक, ग्लोबल वार्मिंग, खेत में पाइपलाइन, स्कूल सेफ्टी ऑटोमेटिक अलर्ट सिस्टम आदि मॉडल प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक डॉ. शिव प्रसाद ने बताया कि निश्चित तौर पर ऐसे बच्चों में सोचने-समझने की क्षमता ज्यादा विकसित होती है। बताया कि विद्यालय में स्मार्ट क्लास, डिजिटल लाइब्रेरी, कंप्यूटर, संगीत, योगाभ्यास, सामाजिक ज्ञान आदि जानकारी हासिल कराने के लिए राष्ट्रीय समाचार पत्रों का अवलोकन कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अभिषेक यादव, राजेश चौधरी, अवंतिका उपाध्याय, अखतरून निशा, अनुपम, राजपती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed