{"_id":"69cc0e96280027f9ff0137b3","slug":"viral-infections-escalate-hospitals-overcrowded-with-patients-basti-news-c-207-1-bst1005-155891-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: वायरल संक्रमण का प्रकोप बढ़ा, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: वायरल संक्रमण का प्रकोप बढ़ा, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़
Tue, 31 Mar 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- ठंडी और गर्मी के उतार-चढ़ाव से बीमार पड़ रहे लोग
- जिला अस्पताल और मेडिकल काॅलेज में पर्चे बनवाने में सांसत
बस्ती। मौसम में उतार-चढ़ाव से बदलाव का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखाई दे रहा है। ठंड और गर्मी के उतार-चढ़ाव के कारण बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ रहे हैं। इसका सीधा असर जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में देखा जा रहा है, जहां मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ गई है। जिला अस्पताल में मंगलवार दोपहर 12 बजे तक करीब 458 मरीजों ने पंजीकरण कराया। सुबह से ही पर्ची काउंटर और ओपीडी के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं। सबसे अधिक भीड़ मेडिसिन, हड्डी रोग और पैथोलॉजी विभाग में देखने को मिली।
फिजीशियन डॉ. अखिलेश मद्देशिया के अनुसार, इस समय सर्दी, जुकाम, बुखार, पेट दर्द, उल्टी और दस्त के मरीजों की संख्या अधिक है। एसआईसी जिला अस्पताल डॉ. खालिद रिजवान अहमद ने बताया कि मौसम में परिवर्तन के कारण बीमारियां बढ़ रही हैं। अस्पताल में सभी मरीजों का समुचित इलाज किया जा रहा है। आवश्यक दवाएं व जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। वहीं, मेडिकल कॉलेज में ओपीडी 12 बजे तक संचालित हुई। मेडिसिन विभाग में सर्वाधिक भीड़ रही। एमडी मेडिसिन डॉ. बीएल कन्नौजिया के अनुसार, बुखार के साथ बदन दर्द के रोगी अधिक आए। उन्हें परामर्श दिया गया। अन्य विभागों की ओपीडी में भी कतार लगी रही। नौ सौ से अधिक मरीजों ने परामर्श लिया।
उमड़ती है भीड़ तो कम पड़ जाती हैं कुर्सिंया
जिला अस्पताल के हड्डी रोग विभाग के बाहर भीड़ बढ़ने पर कुर्सिंया कम पड़ जाती हैं। तमाम मरीजों को फर्श पर बैठना पड़ता है। मेडिसिन विभाग और त्वचा रोग विभाग के सामने भी यही हाल है। पर्चा बनवाने के बाद यहां परामर्श लेने के लिए घंटों कतार में लगना पड़ता है। थक जाने के बाद फर्श पर बैठना मजबूरी है।
विज्ञापन
ओपीडी में आने वाले मरीजों को समय से उपचार की सुविधा दी जा रही है। अवकाश के चलते दोपहर 12 बजे तक ही ओपीडी चली।
- डॉ. अनिल यादव, उप प्रधानाचार्य, मेडिकल कॉलेज, बस्ती