{"_id":"6aaae3526ca30a6ecb07a174","slug":"vadodara-gorakhpur-puja-special-to-run-from-october-5-basti-news-c-207-1-bst1013-166994-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पांच अक्तूबर से चलेगी बड़ोदरा-गोरखपुर पूजा स्पेशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पांच अक्तूबर से चलेगी बड़ोदरा-गोरखपुर पूजा स्पेशल
विज्ञापन
बस्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करते यात्री।संवाद (बस्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रत
बस्ती। दशहरा, दीपावली और छठ पर्व पर ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ोदरा से गोरखपुर के बीच साप्ताहिक पूजा विशेष एक्सप्रेस का संचालन किया जाएगा। ट्रेन पांच अक्तूबर से 23 नवंबर तक चलेगी।
ट्रेन संख्या 09111 बड़ोदरा-गोरखपुर साप्ताहिक पूजा विशेष एक्सप्रेस पांच अक्तूबर को बड़ोदरा रेलवे स्टेशन से शाम सात बजे रवाना होगी। कानपुर, ऐशबाग, बाराबंकी और गोंडा के रास्ते बस्ती रेलवे स्टेशन पर रात 10:10 बजे पहुंचेगी। इसके बाद खलीलाबाद के रास्ते रात 11:30 बजे गोरखपुर जंक्शन पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 09112 गोरखपुर-बड़ोदरा साप्ताहिक पूजा विशेष एक्सप्रेस गोरखपुर से शाम पांच बजे रवाना होगी। खलीलाबाद के रास्ते शाम 6:07 बजे बस्ती पहुंचेगी। इसके बाद गोंडा, बाराबंकी, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, फर्रुखाबाद और मैनपुरी होते हुए बड़ोदरा जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- --
22 कोच के साथ चलेगी ट्रेन
पूजा स्पेशल में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इनमें सह लगेज यान का एक, एलएसएलआरडी का एक, साधारण द्वितीय श्रेणी के चार, वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का एक, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के दो, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के छह, शयनयान श्रेणी के छह और पैंट्रीकार का एक कोच शामिल है।
कोटपर्व के दौरान एक्सप्रेस ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए महानगरों के लिए कई और स्पेशल ट्रेनों का संचालन कराया जाएगा। पूजा स्पेशल ट्रेनों को लेकर लगातार रूपरेखा तैयार की जा रही है।
-सुमित कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर