फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   35 Gram Panchayats of Harraiya received certificates of appreciation.

Basti News: हर्रैया की 35 ग्राम पंचायतों को मिला प्रशस्ति पत्र

Thu, 17 Sep 2026 12:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
35 Gram Panchayats of Harraiya received certificates of appreciation.
हर्रैया। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सीएचसी हर्रैया की टीबी यूनिट की ओर से वर्ष 2025 के टीबी मुक्त पंचायत अभियान में बेहतर प्रदर्शन करने वाली 35 ग्राम पंचायतों को बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय पर सम्मानित किया गया। परसौड़ा ग्राम पंचायत को गोल्ड, 10 ग्राम पंचायतों को सिल्वर और 24 को कांस्य पदक प्रदान किया गया।
विज्ञापन

परसौड़ा को गोल्ड पदक मिला। देब्याबक्स पांडेय, मझौवा कुंवर, गोभिया, रानीपुर, खम्हरिया गंगाराम, बेलभरिया राम गुलाम, कोदई, केशवपुर, संग्रामपुर और चौकड़ी ग्राम पंचायत को सिल्वर पदक से सम्मानित किया गया। कांस्य पदक पाने वाली ग्राम पंचायतों में रमया, डुहवा मिश्र, छपिया बुजुर्ग, मझौवा बाबू, कौवाडाड़, बड़ेरिया कुंवर, पिपराकाजी, कोहल तिवारी, बांसगांव, औरातोंदा, पड़री मिश्र, मरवटिया भवन, महेवा कुंवर, निदुरी खमहौवा, पखेरी, सकरदहा, नरायनपुर तिवारी, भिरवा, रजौली, सुकरौली चौधरी, पटना, सरैया तिवारी, पीतपुर और इमिलियाधीश शामिल हैं।
विज्ञापन

बीडीओ विनय कुमार द्विवेदी ने कहा कि टीबी मुक्त पंचायत अभियान में ग्राम पंचायतों की सक्रिय भागीदारी से गांवों को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में सफलता मिल रही है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अभय कुमार सिंह ने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीओ पंचायत जय प्रकाश राय ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के साथ ग्रामीणों की जागरूक भागीदारी से ही टीबी मुक्त पंचायत का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। एसटीएस राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान के दौरान संभावित मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। एसटीएलएस संजय कुमार पांडेय ने निगरानी, जांच, उपचार और मरीजों के नियमित फॉलोअप को टीबी उन्मूलन के लिए महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed