फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   "UP has filed a case in the Supreme Court '

‘यूपी में सुप्रीम कोर्ट केस दर्ज कराता है’

Mon, 20 Feb 2017 11:27 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Mon, 20 Feb 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
"UP has filed a case in the Supreme Court '
हैरया विधान सभा क्षेत्र के परशुरामपुर मे सांसद मनोज तिवारी जनसभा को संबोधित करते हुए।
उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था इस कदर ध्वस्त हो चुकी है कि बलात्कार जैसे जघन्य अपराध में भी यहां मुकदमा दर्ज नहीं होता। यहां की पुलिस प्रदेश सरकार के दबाव के चलते तब तक मुकदमा दर्ज नहीं करती, जब तक सुप्रीम कोर्ट प्रदेश के डीजीपी को कार्रवाई करने का आदेश नहीं दे देता।  ये बातें परशुरामपुर के किसान इंटर कॉलेज में भाजपा की चुनावी जनसभा में सांसद और दिल्ली के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहीं।  
विज्ञापन

तिवारी ने सपा सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि प्रदेश  सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबी है। रेप पीड़ित को प्रदेश सरकार न्याय नहीं दिला सकी, क्योंकि आरोपी उसका मंत्री है। बसपा के कुशासन से ऊबकर जनता ने इन्हें यूपी की बागडोर सौंपी थी, लेकिन कुशासन के मामले मे सपा  बसपा से आगे निकल गई।
विज्ञापन

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियां बताते हुए हुए मनोज तिवारी ने कहा कि सीमा पर हमारे सैनिक मार दिए जाते थे, लेकिन सेना खामोश रहती थी, क्योंकि पिछली सरकार ने उनके हाथ बांध रखे थे। भाजपा की सरकार ने जवानों को दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देने की छूट दे रखी है। जिसका परिणाम है कि हमारे सैनिक दुश्मन के घर में घुसकर परास्त कर रहे हैं। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी पर चुटकी लेते  हुए कहा कि लोगों को अपनी फटी जेब दिखाकर लोकप्रियता की चाह रखने वाले नेशनल हेराल्ड के करोड़ों के घोटाले में जमानत पर चल रहे हैं। उन्होंने मंच से हरैया विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी अजय सिंह के पक्ष मे वोट देने की अपील की। इस मौके पर नरेंद्र त्रिपाठी, घनश्याम शुक्ल, संतोष शुक्ल, विनय  शंकर मिश्र, त्र्यंबक पाठक, आशुतोष सिंह सहित क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed