{"_id":"6a456087c47219fc0f059245","slug":"unreserved-special-train-for-tet-candidates-to-run-starting-today-basti-news-c-207-1-bst1013-161513-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: टीईटी अभ्यर्थियों के लिए आज से चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: टीईटी अभ्यर्थियों के लिए आज से चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
बस्ती। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए गोरखपुर से लखनऊ तक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाए जाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन का संचालन दो जुलाई से पांच जुलाई तक किया जाएगा। इससे परीक्षार्थियों को आने-जाने में काफी सहूलियत मिलेगी।
रेलवे प्रशासन की ओर से ट्रेन संख्या 05031 गोरखपुर-लखनऊ अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। गोरखपुर रेलवे स्टेशन से 18ः30 बजे यह ट्रेन प्रस्थान करेगी, जो खलीलाबाद 19ः12 बजे, बस्ती रेलवे स्टेशन पर 19ः39 बजे, बभनान 20ः22 बजे, मनकापुर 21 बजे तथा गोंडा 22ः02 बजे पहुंचेगी। दूसरे दिन लखनऊ के बादशाह नगर स्टेशन से 12:04 बजे प्रस्थान कर यह लखनऊ जंक्शन स्टेशन पर 12:35 बजे पहुंचकर यात्रा समाप्त करेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 05032 लखनऊ जंक्शन से 1:30 बजे से प्रस्थान करेगी। गोंडा 4ः02 बजे, मनकापुर 4ः34 बजे, बभनान 5ः15 बजे और बस्ती स्टेशन पर शाम 5ः50 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन शाम 7.30 बजे गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी/शयनयान श्रेणी के 10 एवं एसएलआर के 2 कोच सहित कुल 12 अनारक्षित कोच लगाए गए हैं। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि टीईटी परीक्षा को देखते हुए अभ्यर्थियों को राहत देने के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से लखनऊ से गोरखपुर के बीच एक जोड़ी अनारक्षित विशेष ट्रेन का संचालन कराया जा रहा है।