फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Villagers angry over power cuts surround substation

Basti News: बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने घेरा उपकेंद्र

Sat, 12 Sep 2026 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Villagers angry over power cuts surround substation
बनकटी। बिजली उपकेंद्र देईसांड़ के अधीन संचालित कड़सरी गांव के उपभोक्ताओं ने शुक्रवार को देईसांड़ उपकेंद्र का घेराव कर रात में हो रही अघोषित बिजली कटौती पर नाराजगी जताई। उन्होंने रोस्टिंग के समय परिवर्तन की मांग भी की। इसके बाद अधिशासी अभियंता को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उपभोक्ता सरोज देवी, राम उजागिर, विश्वनाथ दुबे, नृपेंद्र चौधरी, संदीप कुमार, वीरेंद्र चौधरी आदि का कहना है कि रात में बिजली कटने से चोरी की घटनाओं का डर बना रहता है। साथ ही बच्चों की पढ़ाई-लिखाई भी प्रभावित हो रही है। इस दौरान रामू, संतोष, नरेंद्र चौधरी, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे। अवर अभियंता अवनीश गुप्ता ने बताया कि उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed