फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Unique cleanliness initiative in Sheikhpura village: Prize in exchange of polythene

शेखपुरा गांव में स्वच्छता की अनूठी पहल : पॉलीथिन के बदले पुरस्कार

Sun, 26 Oct 2025 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 26 Oct 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Unique cleanliness initiative in Sheikhpura village: Prize in exchange of polythene
नगर बाजार (बस्ती)। बहादुरपुर ब्लॉक के शेखपुरा में सफाई कर्मी सूरज चक्रवर्ती ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए अनोखी पहल की है। इसका उद्देश्य पॉलीथिन और प्लास्टिक कचरे को कम करना है। सूरज ग्रामीणों को प्लास्टिक कचरे के बदले पुरस्कार दे रहे हैं।
विज्ञापन

हर शनिवार सूरज गांव के घरों में जाकर 2.5 किलोग्राम पॉलीथिन या प्लास्टिक कचरा एकत्र करते हैं। इसके बदले में ग्रामीणों को मग, कूड़ा उठाने के पात्र, नहाने और कपड़े धोने के साबुन जैसे उपहार दिए जाते हैं। इस प्रयास से गांव धीरे-धीरे प्लास्टिक मुक्त बन रहा है और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल रहा है। अभियान के लिए संसाधन जुटाने का तरीका भी अनूठा है। एकत्रित प्लास्टिक कचरे को बेचकर प्राप्त राशि से उपहार सामग्री खरीदी जाती है। इसके अलावा, गांव के बुद्धिजीवियों और संभ्रांत लोगों से चंदा लेकर अतिरिक्त संसाधन जुटाए जाते हैं। अभियान से बचे पैसे को गांव की आय बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है और इसे पंचायत के ओएसआर खाते में जमा किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed