फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Uncle and nephew clash over drain water

Basti News: नाली के पानी के लिए चाचा-भतीजे में भिड़े

Wed, 19 Jun 2024 04:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 19 Jun 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Uncle and nephew clash over drain water
लालगंज क्षेत्र के खैराटी गांव में मंगलवार दोपहर हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के खैराटी गांव में चाचा और भतीजे के बीच नाली के पानी को लेकर मंगलवार को मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले। धारदार हथियार से भी एक-दूसरे पर वार किए। इससे आधा दर्जन से अधिक महिला-पुरुष घायल हो गए। सभी घायलों को पीएचसी पहुंचाया गया। चिकित्सक ने एक पक्ष के विनय कुमार, शिवा नंद और दूसरे पक्ष की सुनीता देवी, सुमंत कुमार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे चाचा राम आज्ञा व भतीजा अशोक कुमार के बीच नाली के पानी के लिए कहासुनी होने लगी। इसी बीच एक पक्ष नाली का पाइप तोड़ने लगा। इसके बाद दोनों पक्षों ने लाठी-डंडे व धारदार हथियार निकाल लिए। दोनों पक्षों में हुई जमकर मारपीट में 28 वर्षीय विनय कुमार के चेहरे पर 17 वर्षीय शिवा नंद, 56 वर्षीय अंशुमान के सिर पर गहरी चोटें लगीं।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के 36 वर्षीय सुनीत का पेट फट गया। 22 वर्षीय सुमंत के दाहिने हाथ में काफी चोटें आईं। एक पक्ष के राम आज्ञा ने पुलिस को तहरीर देकर अशोक कुमार, पंकज, सुमंत, नरेंद्र, सुनीता सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों पर धारदार हथियार व लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार गौड़ ने बताया कि एक पक्ष की तहरीर मिली है। बलवा सहित मारपीट का केस दर्ज कर जांच की जा रही है। दूसरे पक्ष की तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed