{"_id":"60ec89a28ebc3e4dfc76f0b1","slug":"two-vendors-found-injured-on-railway-line-one-dead-basti-news-gkp4016256157","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे लाइन किनारे घायल मिले दो वेंडर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे लाइन किनारे घायल मिले दो वेंडर, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे लाइन किनारे घायल मिले दो वेंडर, एक की मौत
बभनान (बस्ती)। गौर रेलवे स्टेशन के समीप डाउन ट्रैक के किनारे गंभीर रूप से घायल दो वेंडर मिले। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर पहुंचाया। वहां एक को मृत घोषित कर दिया गया। दूसरे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों वेंडर डाउन हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर घायल हुए थे।
प्रभारी थानाध्यक्ष गौर रामेश्वर यादव ने बताया कि रविवार की भोर करीब तीन बजे गौर रेलवे स्टेशन मास्टर ने पुलिस को सूचना दी कि गौर रेलवे स्टेशन से करीब 300 मीटर पूरब ट्रेनों में भोजन जलपान परोसने वाले वेंडर गंभीर हालत में रेलवे ट्रैक किनारे पड़े हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया।
दिवंगत की पहचान उसके गले में पड़े आई कार्ड के आधार पर शेखर कुमार साह (32) पुत्र कृष्णदेव साह वार्ड नंबर चार डिहुली अंगार घाट समस्तीपुर बिहार के रूप में हुई। वहीं घायल की पहचान मोनू कुमार पुत्र मादेन शाह निवासी बहादुरपुर समस्तीपुर बिहार के रूप में हुई। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल युवक के सिर में गंभीर चोट होने के चलते वह कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। तलाशी के दौरान जेब से मिले मोबाइल फोन से दोनों के घरों के नंबर का पता लगाया गया। फिर परिवार के लोगों को घटना की सूचना दे दी गई है। उसके बाद दिवंगत तथा घायल के परिजन आ गए हैं। दिवंगत के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।