फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two inter-district smugglers arrested with 1.20 kg of cannabis.

Basti News: 1.20 किग्रा गांजा के साथ दो अंतरजनपदीय तस्कर गिरफ्तार

Sun, 27 Sep 2026 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Two inter-district smugglers arrested with 1.20 kg of cannabis.
कप्तानगंज थाने में गांजा के साथ गिरफ्तार अंतरजनपदीय तस्कर। स्रोत- पुलिस।
बस्ती। कप्तानगंज थाना पुलिस ने शनिवार रात 1.20 किलोग्राम गांजा के साथ दो अंतरजनपदीय तस्करों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी छावनी थाना क्षेत्र के डुहवा मिश्र गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीओ कलवारी बृजेश सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम गड़हा गौतम अंडरपास के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से दो संदिग्धों के मौजूद होने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक झोले में 1.20 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों की पहचान अतुल पाठक और अविनाश मिश्रा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अतुल के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई हो चुकी है। उसके विरुद्ध छावनी, पैकोलिया, दुबौलिया, कप्तानगंज और गोंडा के छपिया थाने में 23 आपराधिक मामले दर्ज हैं। अविनाश के खिलाफ दुबौलिया थाने में एक मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed